Kargil Vijay Diwas: भारत में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इस दिन को कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में मनाया जाता है।
इस बार देश 24वां ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाने जा रहा है। यह दिन देश के वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने तमाम मुश्किलों को पार करते हुए 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल से खदेड़कर दुर्गम चोटियों पर जीत का परचम फहराया था।
यह भी पढ़ें- Commando Teaser Out: एक्शन और रोमांच ये भरपूर है ये ‘कमांडो’, टीजर आउट
बॉलीवुड ने फिल्मों के माध्यम से शहीदों को किया याद
शहीदों के बलिदान को याद करते हुए बॉलीवुड ने वीर सैनिकों को फिल्मों के माध्यम से सम्मानित किया है। इन फिल्मों में उनके बलिदान और इंस्पिरेशन की कहानियों को दिखाया गया है। आज कारगिल विजय दिवस के खास मौके पर उन बॉलीवुड फिल्मों पर एक नजर डालते हैं जो 1999 के कारगिल जंग की तस्वीर को दिखाती हैं। चलिए जान लेते हैं…
शहीदों की कहानी को याद दिलाती हैं ये फिल्में
1. ‘धूप’- 2003
bollywood film dhoop 2003
साल 2003 में फिल्म धूप को रिलीज किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी चौधरी ने किया है। फिल्म में कैप्टन अनुज नैय्यर की मौत के बाद की कहानी को दिखाया गया है। बता दें कि अनुज नैय्य एक भारतीय सेना अधिकारी थे, जो पाकिस्तानी सैनिकों से टाइगर हिल की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। इस फिल्म में कैप्टन अनुज के बलिदान को दिखाया गया है।
2. ‘लक्ष्य’- 2004
bollywood film lakshay 2004
साल 2004 में फिल्म लक्ष्य को रिलीज किया गया था। ‘लक्ष्य’ का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया और इस फिल्म ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका निभाई थीं। हालांकि ये सीधे तौर पर कारगिल युद्ध से संबंधित नहीं है, फिल्म में कारगिल युद्ध की घटनाएं हैं।
3. ‘एलओसी कारगिल’ 2003
bollywood film LOC kargil
साल 2003 में फिल्म एलओसी कारगिल आई थी। ये फिल्म ऐतिहासिक जंग की कहानी पर बनी है और इसका डायरेक्शन जेपी दत्ता ने किया है। फिल्म में भारतीय सेना के सफल ‘ऑपरेशन विजय’ को दिखाया गया है। इस फिल्म में संजय दत्त, सैफ अली खान, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, नागार्जुन, करीना कपूर, रानी मुखर्जी, रवीना टंडन, ईशा देव जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।
4. ‘मौसम’- 2011
bollywood film mausam
साल 2011 में पंकज कपूर की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘मौसम’ भी शानदार फिल्म है। हालांकि यह फिल्म पूरी तरह से कारगिल युद्ध पर आधारित नहीं है, लेकिन यह घटनाओं के मोड़ों में युद्ध का रेफरेन्स देती है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और सोनम कपूर लीड रोल में हैं।
5. गुंजन सक्सेना- 2020
bollywood film Gunjan Saxena
साल 2020 में आई फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ एक एयरफोर्स ऑफिसर गुंजन सक्सेना के लाइफ पर बायोपिक है। इसका निर्देशन शरण शर्मा ने किया है और फिल्म में जाह्नवी कपूर ने गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया है।
6. ‘शेरशाह’- 2021′
bollywood film Shershaah
साल 2021 में आई फिल्म ‘शेरशाह’ 2021 की ब्लॉकबस्टर कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन बत्रा और कियारा आडवाणी ने बत्रा की गर्लफ्रैंड डिंपल चीमा की भूमिका निभाई है। फिल्म को ऑडियंस ने बेहद शानदार रिस्पॉन्स दिया है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
32 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines