Kargil Vijay Diwas 2025: 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों की याद में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। आम इंसान से सेलेब्स तक हर कोई इस दिन को याद करते हुए गर्व से कहता है कि हम हिंदुस्तानी हैं। पड़ोसी देश के घुसपैठियों को धूल चटाने के बाद भारत देश एक विजयी राष्ट्र के रूप में उभरकर आया था। हालांकि युद्ध के दौरान कई वीर सैनिकों को अपने प्राणों का बलिदान देना पड़ा था। उनकी शहादत को याद करते हुए बॉलीवुड के तमाम सितारों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने कारगिल विजय दिवस 2025 पर शहीद वीरों को याद करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘उन सभी वीरों को श्रद्धांजलि, जिन्होंने हमें ये आजादी, ये गर्व और ये शांति दी। जय हिंद।’
सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘वॉर भले ही हिस्ट्री बन गई हो लेकिन उनकी वीरता अमर है। कारगिल की पहाड़ियों पर गूंजते साहस को सलाम। उन सच्चे वीरों के हम हमेशा ऋणी रहेंगे जिन्होंने हमें विक्ट्री दिलाई और तिरंगे को खून, धैर्य और गौरव से ऊपर रखा। जय हिंद।’
अनुपम खेर
दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने भी कारगिल विजय दिवस पर शहीद वीरों को नमन किया है। उन्होंने एक्स अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म तन्वी द ग्रेट का शॉर्ट वीडियो शेयर किया है। इसके साथ में कैप्शन दिया, ‘कारगिल दिवस पर #टीमतन्वीदग्रेट #भारतीयसेना को सलाम करती है। जय हिंद!’
सिद्धार्थ मल्होत्रा
हाल ही में बेबी गर्ल के पिता बने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी कारगिल विजय दिवस पर शहीद वीरों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा और अन्य सेना के जवानों की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ‘उन अनगिनत बहादुर दिलों को जिन्होंने हमारी सुरक्षा और चैन की नींद के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी है। आपकी आत्मा इस गौरवशाली और गौरवशाली राष्ट्र की हर धड़कन में जिंदा है। आपकी शहादत को आज और हमेशा नमन। #कारगिलविजयदिवस’
गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म ‘शेरशाह’ में कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। फिल्म में कियारा आडवाणी ने डिंपल चीमा का किरदार प्ले किया था। ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
31 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines