Kareena Kapoor New Year 2026 Post: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को न्यू ईयर 2026 की बधाई देते हुए अपने मुश्किल पल को याद किया है. एक्ट्रेस ने अपने पति और बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान के साथ इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की है. इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने साल 2025 में सैफ पर हुए चाकू हमले को याद किया है. सोशल मीडिया पर करीना कपूर का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं पोस्ट में करीना कपूर ने क्या कुछ कहा?
करीना ने पोस्ट की शेयर
करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर सैफ अली खान के साथ सेल्फी शेयर करते हुए 2025 में हुई चाकू घटना को याद किया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘जब हम बैठकर ये सोचते हैं कि साल का आखिरी दिन आ गया है, तो महसूस होता है कि हमने कितना लंबा सफर तय किया है. 2025 हमारे लिए, हमारे बच्चों और हमारे परिवारों के लिए बुरा साल रहा, लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ते रहे.’
यह भी पढ़ें: New Year 2026: एक्शन फिल्मों के नाम रहेगा साल 2026, बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रहीं ये 5 मूवीज
पोस्ट में एक्ट्रेस ने क्या लिखा?
करीना ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘हम रोए, हमने दुआ की और आज यहां तक पहुंच गए हैं. इस साल ने हमें सिखाया कि इंसान अंदर से बहुत मजबूत होता है, प्यार हर मुश्किल से बड़ा होता है और बच्चे हमारी सोच से कहीं ज्यादा बहादुर होते हैं. हम अपने सभी फैंस, दोस्तों और उन लोगों का दिल से धन्यवाद करते हैं, जो हर वक्त हमारे साथ खड़े रहे और और सबसे ज्यादा धन्यवाद ईश्वर का करते हैं. अब हम 2026 में नई उम्मीद, शुक्रगुजारी और सकारात्मक सोच के साथ कदम रख रहे हैं और वही करेंगे जो हमें सबसे ज्यादा पसंद है. जैसा कि मैं हमेशा कहती हूं- चार दी कला, आप सभी को नया साल मुबारक हो.’
यह भी पढ़ें: Spirit First Look: जख्मी प्रभास, बेखौफ सिगरेट सुलगाती तृप्ति डिमरी; ‘एनिमल’ से भी खूखांर ‘स्पिरिट’!
पिछले साल हुआ था चाकू से हमला
बता दें साल 2025 के शुरुआत में 16 जनवरी को सैफ अली खान पर उनके घर में चाकू से हमला हुआ था. सैफ के बांद्रा स्थित घर में एक आरोप घुस आया था और उसने सैफ पर चाकू से हमला किया था जिससे सैफ की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी और 5 घंटे तक सैफ की सर्जरी चली थी. इस घटना ने सैफ के फैंस को भी चिंता में डाल दिया था. अब सैफ पूरी तरह से ठीक हैं और फिल्मों पर ध्यान दे रहे हैं.
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
5 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
7 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
7 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines