KaranVeer Mehra First Look Out Silaa: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे अपनी अपकमिंग फिल्म सिला को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। इस फिल्म को ओमंग कुमार बना रहे हैं, जिसमें बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा भी अहम किरदार में हैं। लंबे वक्त के बाद किसी फिल्म का हिस्सा बन रहे करणवीर अपने इस प्रोजेक्ट से जुड़े अपडेट अक्सर ही फैंस के साथ शेयर करते हैं। अब मेकर्स ने फिल्म से उनका फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। इसके साथ ही उनके किरदार का नाम भी रिवील कर दिया गया है। बता दें कि फिल्म सिला में करणवीर मेहरा को निगेटिव किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।
खूंखार लुक में नजर आ रहे हैं करणवीर मेहरा
करणवीर मेहरा और जी स्टूडियो ने मिलकर इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म सिला का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में करण को खूंखार लुक में देखा जा सकता है। लंबे बालों के साथ उन्होंने अपने हाथ में एक तलवार पकड़ रखी है, जो खून से सनी हुई है। उनकी बॉडी पर भी खून दिखाई दे रहा है। आग के एक गोले के आगे गुस्से से दहाड़ते हुए करणवीर मेहरा का फर्स्ट लुक काफी चौंकाने वाला है।
यह भी पढ़ें: Karan Veer Mehra कमबैक के लिए जिम में बहा रहे पसीना, बिग बॉस विनर ने दिखाई डेडिकेशन
फर्स्ट लुक के साथ नाम भी किया रिवील
मेकर्स ने करणवीर मेहरा के फर्स्ट लुक के साथ उनके किरदार का नाम भी रिवील कर दिया है। एक्टर फिल्म सिला में जहराक नाम का किरदार प्ले करते हुए नजर आएंगे। इस पोस्ट के साथ में कैप्शन दिया गया है, ‘खुद ही खुदा, खुद ही इंसाफ! खौफ का नया नाम- जहराक #SILAA.’
हर्षवर्धन राणे का लुक आ चुका सामने
बता दें कि करणवीर मेहरा से पहले हर्षवर्धन राणे का सिला से फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। पोस्टर में एक्टर को खून से लथपथ देखा गया था। उन्होंने भी अपने हाथ में एक हथियार पकड़ रखा था। इसके अलावा एक अन्य पोस्टर में हर्षवर्धन के साथ सादिया खतीब भी दिखाई दी थीं। गौरतलब है कि फिल्म सिला में हर्षवर्धन राणे के साथ में सादिया खतीब लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं विलेन बनकर करणवीर मेहरा तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। सिला अगले साल 2026 में रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
10 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
11 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
13 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
15 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
15 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
16 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
17 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines