हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Karanveer Mehra के नाम पर दर्ज हुआ बड़ा रिकार्ड, ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे एक्टर

Karanveer Mehra: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 को उसका विनर मिल चुका है। करणवीर मेहरा शो के इस सीजन के विनर बने हैं और इसी के साथ उन्होंने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन
Karanveer Mehra

Karanveer Mehra: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 को उसका विनर मिल चुका है। जी हां, बिग बॉस के 18वें सीजन के विनर करणवीर मेहरा बने हैं। वहीं, विवियन डीसेना शो के पहले रनर-अप बनकर सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर सभी करण को जीत की बधाई दे रहे हैं और उनके लिए पोस्ट और कमेंट्स कर रहे हैं। बिग बॉस 18 को जीतकर करण ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आइए जानते हैं क्या?

करणवीर ने बनाया रिकॉर्ड

ये तो सभी जानते हैं कि बिग बॉस 18 के विनर करणवीर बन चुके हैं। बता देते हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला के बाद करणवीर मेहरा खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस दोनों ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे सेलिब्रिटी बन गए हैं। जी हां, सिद्धार्थ शुक्ला के बाद करण ऐसा करने वाले पहले सेलेब बन गए हैं।

करण को मिला लोगों का सपोर्ट

गौरतलब है कि बिग बॉस 18 के फाइनल में रजत दलाल, करणवीर मेहरा और विवियन  डीसेना के बीच कांटे की टक्कर थी। इतना ही नहीं बल्कि रजत दलाल को जीताने के लिए एल्विश आर्मी और विवियन के लिए मुनव्वर और एमसी स्टेन ने अपील की थी, लेकिन इसके बावजूद भी करणवीर मेहरा को लोगों का सपोर्ट मिला और वो शो के विनर बनकर सामने आए।

विज्ञापन

शो में बचे थे टॉप 6

बता दें कि सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में इस बार 18 कंटेस्टेंट आए थे। इसके अलावा शो में पांच लोगों ने बतौर वाइल्ड कॉर्ड एंट्री की थी। हालांकि, शो के आखिर में सिर्फ छह लोग रह गए थे, जिसमें करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, चुम दरांग, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और रजत दलाल रह गए थे।

यह भी पढ़ें- अस्पताल से सैफ-करीना की वायरल तस्वीर की सच्चाई, Shatrughan Sinha शेयर कर हुए ट्रोल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola