Karan Vohra Accident: मशहूर एक्टर करण वोहरा के साथ हाल ही में एक भयानक हादसा हो गया है। ‘इमली’ और ‘जिंदगी की महक’ जैसे शो में काम कर फैंस का दिल जीत चुके करण वोहरा के साथ हाल ही में कुछ ऐस हुआ जो देखकर आप भी चौंक जाएंगे। बात एक्टर की जान पर बन आई थी और वो बस बाल-बाल बचे हैं उनके साथ एक बड़ी अनहोनी होते-होते टल गई। उनके साथ जो हादसा हुआ वो एक कैमरे में कैद हो गया है।
करण वोहरा के साथ हुआ जानलेवा हादसा
एक्टर करण वोहरा जल्द ही अमेजन मिनी टीवी के अपकमिंग शो ‘नाम नमक निशान’ में नजर आने वाले हैं। इस शो की शूटिंग के दौरान ही उनके साथ एक ऐसा एक्सीडेंट हो गया जिसमें न सिर्फ उनका चेहरा बिगड़ सकता था, बल्कि उनकी जान भी जा सकती थी। अब इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस भी टेंशन में आ गए हैं। हर किसी को एक्टर की चिंता हो रही है कि इतने बड़े एक्सीडेंट के बाद वो ठीक तो हैं? कहीं उन्हें कोई चोट तो नहीं है।
आग की लपटों में घिर गए एक्टर
वीडियो की बात करें तो इसमें एक्टर शूटिंग सेट के गार्डन एरिया में दिखाई दे रहे हैं। वो जैसी ही फायर अवन का ढक्कन उठाते हैं उनके पूरे चेहरे और बॉडी को आग की लपटे पकड़ लेती हैं। एक्टर घबरा जाते हैं और अपना चेहरा पकड़कर पीछे की तरफ हट जाते हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि इस आग की वजह से उनका चेहरा जल गया है और एक्टर तकलीफ में हैं। हालांकि, तभी वरुण सूद भागकर करण वोहरा के पास आते हैं और उन्हें देखते हैं कि वो ठीक हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें: Vaani Kapoor की सर्च हिस्ट्री को लेकर Akshay Kumar ने खोले राज, एक्ट्रेस भी होंगी एम्बेरस्ड
वीडियो हुआ वायरल
बता दें, ये वीडियो खुद करण वोहरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। उन्होंने इस हादसे के वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘बस बच गया! वरुण सूद इस भयानक घटना को अकेले आपने ही देखा था।’ वो तो शुक्र है एक्टर बच गए क्योंकि जिस तरह से उन पर आग का कहर बरसा था एक्टर की जान पर बन सकती थी। हालांकि, अब एक्टर ठीक हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव बने हुए हैं।
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 hr ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
2 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
3 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
5 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
14 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
15 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
17 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
17 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines