Karanveer Mehra Kisses Rashmi Desai: ‘बिग बॉस 18’ के विनर करणवीर मेहरा इन दिनों अपनी सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। इसी के साथ ही करणवीर इन दिनों चुम दरांग के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चाओं में चल रहे हैं। इसी बीच करणवीर मेहरा मुंबई में हुई फेमस गायक अंकित तिवारी के जन्मदिन पार्टी में पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात उनकी को-एक्टर रह चुकीं रश्मि देसाई से हुई।
करणवीर और रश्मि देसाई की मुलाकात
करणवीर और रश्मि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वो अंकित तिवारी के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकित तिवारी अपना जन्मदिन केक काटते हुए पैपराजी के सामने खड़े थे। जब उन्होंने रश्मि को केक खिलाने के लिए अपना हाथ आगे किया, तब करणवीर ने रश्मि को गाल पर किस किया। ये पल दोनों के फैन्स के लिए काफी स्पेशल था। करणवीर के किस करने पर रश्मि एक बार के लिए तो चौंक गईं इसके बाद उन्होंने शर्माते हुए रिएक्ट किया।
करणवीर-रश्मि का वीडियो हुआ वायरल
करणवीर ने इस मौके पर ब्लैक शर्ट और जींस पहनी थी, जिसमें वो काफी डैपर और स्मार्ट लग रहे थे। वहीं, रश्मि देसाई ने डेनिम ब्लू जंपसूट पहना था, जो उनकी खूबसूरती को और निखार रहा था। दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही थी। उनके बीच का बेहतरीन बॉन्डिंग और उनकी मस्ती फैन्स को बहुत पसंद आई और सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को लेकर टिप्पणियां आनी शुरू हो गईं।
फैन्स ने दिया रिएक्शन
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर फैन्स की प्रतिक्रियाएं भी आनी लगीं। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे करण बहुत पसंद है, लेकिन रश्मि के साथ उसे देखना मुझे अच्छा नहीं लग रहा। मैंने कभी नहीं भुलाया कि बिग बॉस 13 में रश्मि ने सिद्धार्थ के साथ क्या किया था।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘वाव, ‘परी हूं मैं’ सीरियल के लीड किरदारों को इतने सालों बाद मिलते देखना बहुत अच्छा लग रहा है।’
करण वीर के एक फैन ने कहा, ‘करण बहुत स्वीट हैं’ और दूसरे फैन ने लिखा, ‘रश्मि और करण, आपको बहुत प्यार करते हैं।’ वीडियो में दोनों के बीच का दोस्ताना और प्यारा पल उनके फैन्स को दिल से जोड़ रहा है।
‘परी हूं मैं’ की पुरानी यादें
आपको बता दें करण वीर मेहरा और रश्मि देसाई ने ‘परी हूं मैं’ नाम के सीरियल में एक साथ काम किया था, जो 2008 में ऑन एयर हुआ था। हालांकि ये शो ज्यादा सफल नहीं हो सका और सिर्फ 132 एपिसोड्स के बाद इसका समापन हो गया। इस शो में मोहित मलिक भी अहम भूमिका में थे, लेकिन करण और रश्मि की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा था।
यह भी पढ़ें: Baywatch एक्ट्रेस की रहस्यमयी हालातों में मौत, खुद की जान लेने का शक
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
10 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
11 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
13 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
15 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
15 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
16 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
17 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines