Karan Kundrra Angry on Wedding Rumors: टीवी के फेमस कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों शादी की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। पिछले दिनों एक्टर की तरफ से कंफर्म किया गया था कि जब समय आएगा तब वह खुद फैंस को शादी पर अपडेट देंगे। इसके बाद दावा किया गया कि करण और तेजस्वी दुबई ब्लिंग नाम के रियलिटी शो में सगाई करने वाले हैं। शादी को लेकर लगातार आ रही इन खबरों पर अब करण कुंद्रा ने नाराजगी जाहिर की है। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि अब थोड़ा ज्यादा हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी शादी की खबरों को उन्हें खुद अनाउंस करने दें।
सगाई की अफवाहों पर करण कुंद्रा हुए खफा
करण कुंद्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने शादी और सगाई को लेकर लगातार आ रही खबरों की आलोचना करते हुए रिएक्शन दिया है। करण ने लिखा, ‘डियर नए जमाने के अखबार वालों.. मैं अपनी शादी की खबरों को पढ़-पढ़कर परेशान हो चुका हूं कि आप इस या अगले साल तक मेरी शादी करवा रहे हैं। या फिर मेरी सगाई की अनाउंसमेंट किसी रियलिटी शो में करवा रहे हैं।’
पोस्ट में आगे लिखा, ‘क्योंकि मैं दुबई में हूं तो मुझे लगता है कि इससे आपको बहुत सारे नंबर मिलते हैं। आजकल सब कुछ इसी बारे में है लेकिन आप में से ज्यादातर के लिए मेरा एजेंट सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर है। आप फोन करते हुए इस बात की पुष्टि क्यों नहीं कर रहे हैं? अभी थोड़ा ज्यादा हो रहा है न??? मेरी शादी, सगाई, रोका, बच्चा, ब्रेकअप, मिडलाइफ क्राइसिस.. मैं इसकी खुद घोषणा कर लूं, प्लीज.. आप सभी को हमेशा प्यार और सगाई की शुभकामनाएं।’
यह भी पढ़ें: Krrish 4 में ऋतिक रोशन संग फिर नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा? रिपोर्ट में दावा
क्यों शुरू हुई शादी की खबरों पर चर्चा?
दरअसल, तेजस्वी प्रकाश पिछले काफी वक्त से कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ को लेकर चर्चा में रही हैं। शो के एक एपिसोड के दौरान तेजस्वी की मां आई थीं। इस दौरान जब फराह खान ने उनसे पूछा था कि ‘बेटी की शादी कब करवा रही हो आप?’ इसके जवाब में उन्होंने कहा था, ‘इसी साल।’ बस यहीं से तेजस्वी और करण कुंद्रा की शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। बता दें कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का फिनाले हो चुका है, जिसमें गौरव खन्ना विनर बने हैं, जबकि तेजस्वी प्रकाश सेकंड रनर-अप रहीं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines