हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'मुझे अकेला महसूस…' 53 साल के करण जौहर ने शेयर की अपनी सिंगल लाइफ की तकलीफें, खलती है पार्टनर की कमी

Karan Johar Single Life: करण जौहर इतने सफल होने के बाद भी कई बार अकेलापन महसूस करते हैं. उन्होंने बताया कि सफलता के दौरान उनके पास ऐसा कोई नहीं है, जिससे वे अपनी खुशी बांट सकें.

विज्ञापन
Karan Johar Single Life

Karan Johar National Award: फिल्म इंडस्ट्री में करण जौहर बड़ा नाम है. अपने निर्देशन और प्रोडक्शन से वे अक्सर लोगों का दिल जीत लेते हैं. वे अपनी फिल्मों में प्यार, रोमांस और ब्रेकअप खूब डालते हैं. लेकिन उनकी खुद की असल जिंदगी में अकेलापन है. 53 साल के करण खुद बताते हैं कि वे कई बार खुद को बहुत अकेला पाते हैं.

यह भी पढ़ें: सत्यजीत रे की वो 12 मिनट की शॉर्टफिल्म, जिसने सिनेमा को दिया नया नजरिया, नहीं किया एक भी डायलॉग का इस्तेमाल

इंटरव्यू में जाहिर किया दिल का हाल

सानिया मिर्जा के शो ‘सर्विंग इट अप विद सानिया’ में करण जौहर ने अपनी सिंगर लाइफ को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने अपने अकेलेपन और उनसे जुड़ी तकलीफों को पूरी दुनिया के सामने रखा. उन्होंने बताया कि कई बाप अपनी सक्सेस को शेयर के लिए भी उनके पास कोई नहीं होता.

विज्ञापन

नेशनल अवॉर्ड से जुड़ी घटना

शो में करण एक जगह अपने नेशनल अवॉर्ड मिलने की खुशी के बारे में जाहिर करते हैं. करण बताते हैं कि ‘जब मुझे कॉल आया कि नेशनल अवॉर्ड मिलने वाला है. उस समय मेरे पास ऐसा कोई नहीं था, जिसको मैं यह खुशी जाहिर कर सकूं. कोई नहीं था, जिससे कह सकूं कि तुम मेरे इस खास दिन पर मेरे साथ चलोगे. मुझे उस वक्त बहुत अकेला महसूस हुआ’

यह भी पढ़ें: बेटे के इस एक सवाल ने जेनेलिया डिसूजा को बना दिया वेजिटेरियन, 2020 से ले रहीं वीगन डाइट

विज्ञापन

डाइनिंग टेबल पर नहीं करते डिनर

इसी दौरान करण बताते हैं कि कितनी बार ऐसा होता है कि ‘मैं अपना खाना डाइनिंग टेबल पर नहीं करता हूं. मैं अपना खाना ज्यादातर कमरे में मंगवा लेता हूं.’ उन्होंने बताया कि उनकी मां बूढ़ी हैं और बच्चे छोटे. उनके पास ऐसा कोई नहीं है, जिनसे वे अपने दिल की बात कह सकें.

सिंगल पेरेंट बनने की जिम्मेदारी

करण दो बच्चों ‘यश और रूही’ के सिंगल पेरेंट हैं। वे बच्चों को बहुत प्यार करते हैं और उनकी अच्छी परवरिश करते हैं. लेकिन फिर भी रात को जब घर लौटते हैं, तो दिल में खालीपन लगता है. कोई साथी नहीं होता जो बातें करे, हंसे या छोटी-छोटी बातों में साथ दे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Border 2 गल्फ देशों में हुई बैन, कमाई पर नहीं हुआ असर, रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola