Karan Aujla: पॉपुलर पंजाबी सिंगर करण औजला विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं. करण औजला को लेकर कैनिडियन सिंगर और एक्ट्रेस गौरी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया. इस बीच अब इस पूरे विवाद में एक नई मिस्ट्रीगर्ल की एंट्री हो गई है. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने भी नया दावा कर डाला है. आइए जानते हैं कि इस ऑस्ट्रेलियाई मिस्ट्रीगर्ल का क्या कहना है?
करण औजला पर धोखा देने दावा
दरअसल, करण औजला पर धोखा देने का दावा किया जा रहा है. अब एक और महिला इस विवाद में शामिल हो गई है, जिससे सोशल मीडिया पर ये बवाल और भी बढ़ गया है. इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो वायरल हो गया है, जिसे @djswanmusik ने पोस्ट किया है. बताया जा रहा है कि वो एक ऑस्ट्रेलियाई सेलिब्रिटी डीजे हैं, जो फिलहाल दिल्ली में रह रही हैं.
ऑस्ट्रेलियाई सेलिब्रिटी डीजे का वीडियो वायरल
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए लिखा है कि करण औजला ने मुझे भी मैसेज भेजा था (करण ने मुझे भी डीएम किया था), तो क्या हुआ? सबको पता है कि वो धोखेबाज है. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने आगे कहा कि मैं सबूत भी दिखा सकती हूं. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है.
यूजर्स ने किया रिएक्ट
इस वीडियो पर कुछ लोगों ने जहां करण को सपोर्ट किया है, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि घोर कलियुग आ गया है. साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि इस समय ही उन्हें ये बताने का होश आया और ये सब वो पॉपुलर होने के लिए कर रही हैं. हालांकि, सच क्या है ये कोई नहीं जानता.
करण ने नहीं दिया रिएक्शन
इसके अलावा अभी तक करण ने भी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. अब देखने वाली बात होगी कि इस पर करण औजला किस तरह से रिएक्शन देते हैं. बता दें कि करण औजला पहले से ही शादीशुदा हैं, ऐसे में इस तरह का विवाद उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है.
यह भी पढ़ें- Karan Aujla का विदेशी सिंगर संग अफेयर! क्या पत्नी को दे रहे थे धोखा? इंटरनेट पर लोगों में चर्चा
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines