मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। इस बार शो का तीसरा सीजन आ रहा है, जिसमें सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक सहित कई कॉमेडियन नजर आने वाले हैं। इस बार शो में नवजोत सिंह सिद्धू भी एंट्री करने वाले हैं। हालांकि, अब चर्चा ये है कि नवजोत सिंह सिद्धू शो के लिए कितनी फीस चार्ज कर रहे हैं?
नवजोत सिंह सिद्धू की फीस क्या?
हाल ही में शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू नजर आ रहे हैं। प्रोमो के आने के बाद साफ हो गया है कि नवजोत सिंह सिद्धू इस बार शो में अपना जलवा दिखाएंगे। इसी के साथ अगर उनकी इस बार की फीस की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धू इस बार प्रति एपिसोड 30 से 40 लाख रुपये चार्ज कर सकते हैं, जो पिछले एपिसोड की तुलना में काफी ज्यादा है।
नवजोत सिंह सिद्धू की फीस में बढ़ोतरी
हालांकि, इसको लेकर अभी ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है, लेकिन चर्चा यही है। वहीं, अगर नवजोत सिंह सिद्धू की बात करें तो उन्हें 2018-2020 में ‘द कपिल शर्मा शो’ में देखा गया था। इस दौरान उन्हें 125 एपिसोड के लिए 25 करोड़ का भुगतान किया गया था, जो औसतन प्रति एपिसोड 20 लाख के आसपास था, लेकिन इस बार चर्चा है कि ओटीटी प्रारूप में उनकी वापसी फीस बढ़ोतरी के साथ हुई है।
अर्चना पूरन सिंह ने संभाली कुर्सी
जानकारी है कि प्रति सप्ताह केवल एक एपिसोड प्रसारित होगा। सिद्धू करीब पांच साल बाद कपिल के शो में वापसी कर रहे हैं। साल 2019 में पुलवामा विवाद के बाद सिद्धू ने शो छोड़ दिया था, जिसके बाद अर्चना पूरन सिंह ने उनकी जगह ली थी। शो का मंच और फॉर्मेट बदलता रहा, लेकिन अर्चना लगातार शो में बनी रहीं।
कब होगा प्रीमियर?
अब सिद्धू और अर्चना मिलकर सीजन 3 को और मजेदार बनाएंगे। साथ ही ये भी देखना होगा कि इस बार शो में क्या खास होगा?इसके अलावा अगर शो के प्रीमियर की बात करें तो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पहला एपिसोड 21 जून को प्रीमियर होगा। हर किसी 21 जून का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
यह भी पढ़ें- Maalik से तो मिल लिए, अब उनकी मोहब्बत से मिलिए… Rajkummar Rao की फिल्म का पहला गाना रिलीज
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines