Kapil Sharma Lashes Out At IndiGo: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार फिर अपने कंट्रोवर्सिअल ट्वीट की वजह से चर्चाओं में आ गए हैं। कॉमेडियन ने फिर से कुछ विवादित ट्वीट्स कर सुर्खियां बटोर ली हैं। लेकिन इस बार उन्होंने बिना पिए ही सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा है जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। दरअसल, अब कपिल शर्मा का गुस्सा भड़क उठा है। उन्होंने ट्विटर पर एक के बाद एक ट्वीट कर ‘इंडिगो’ को फटकार लगाई है। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि कपिल को अचानक ‘इंडिगो’ पर इतना गुस्सा आ गया और उन्होंने इसे शेमलेस कह दिया ये भी जान लेते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘I Am Always Ready Sweetie…’, जंग के सवाल पर Indira Gandhi को Sam Bahadur ने दिया था यह जवाब
कपिल को इंडिगो पर आया गुस्सा
बता दें, हाल ही में कॉमेडियन IndiGo से ट्रेवल कर रहे थे और उन्हें काफी खराब एक्सपीरियंस से गुजरना पड़ा। कपिल ने इस दौरन क्या-क्या फेस किया ये बताते हुए उन्होंने ट्विटर (X) कर ‘इंडिगो’ कि पोल खोल दी है। सबसे पहले कपिल ने एक ट्ववीट कर लिखा, ‘डियर @IndiGo6E पहले आपने हमें 50 मिनट तक बस में इंतजार कराया और अब आपकी टीम कह रही है कि पायलट ट्रैफिक में फंस गया है, क्या? सच में? हमें रात 8 बजे तक उड़ान भरनी थी और 9:20 बज चुके हैं, अभी भी कॉकपिट में कोई पायलट नहीं है, क्या आपको लगता है कि ये 180 पैसेंजर्स फिर से इंडिगो में उड़ान भरेंगे? कभी नहीं #indigo 6E 5149 #shameless।’
ट्वीट कर भड़के कपिल
इसके बाद उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सभी पैसेंजर्स फ्लाइट से निकलते हुए नज़र आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए कपिल बोले, ‘अब वे सभी यात्रियों को विमान से उतार रहे हैं और कह रहे हैं कि हम आपको दूसरे विमान से भेजेंगे लेकिन फिर से हमें सुरक्षा जांच के लिए टर्मिनल पर वापस जाना होगा।’ इसके साथ ही उन्होंने इंडिगो को थंब डाउन दिखाया है। इससे साफ है कि कपिल उनसे काफी नाराज हैं और वो कभी दुबारा इंडिगो में ट्रेवल नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें: तो इस वजह से फ्लॉप हुई ‘किसी का भाई किसी की जान’, खुद एक्टर ने बताई वजह
बुजुर्ग पैसेंजर्स को हुई परेशानी
बता दे, मामला नहीं रुका नहीं बल्कि कपिल ने इसके बाद वो वीडियो भी अपलोड किया जब पैसेंजर्स इंडिगो के स्टाफ पर बुरी तरह भड़क रहे थे। सभी लोग इस दौरान काफी गुस्से में नज़र आ रहे हैं। खासकर बुज़ुर्गों को इस दौरान काफी तकलीफ हुई। ऐसे में कपिल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘लोग आपकी वजह से पीड़ित हैं IndiGo6E झूठ, झूठ और झूठ। व्हील चेयर पर कुछ बुजुर्ग यात्री हैं, जिनकी हेल्थ कंडीशन खास अच्छी नहीं है। तुम्हें शर्म आनी चाहिए इंडिगो।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
35 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines