Kapil Sharma Kaps Cafe Firing Case: कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले कुछ समय से अपने कनाडा वाले ‘कैप्स कैफे’ को लेकर चर्चा में हैं. इसके ओपन होने के कुछ दिनों के बाद ही इसमें ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया था. इस पर तीन बार फायरिंग की गई थी और कपिल को धमकियां भी दी गई थी. अब इंटरनेशनल गैंगवार और एक्सटॉर्शन सिंडिकेट का खतरनाक चेहरे का खुलासा हुआ है. इस हाई-प्रोफाइल हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर और एक इंटरनेशनल मास्टरमाइंड के नाम सामने आए हैं. जांच एजेंसियों ने शूटर्स की पहचान कर ली है, जिसकी फोटो भी सामने आई है.
जांच एजेंसियों के मुताबिक, पंजाबी मूल के शूटर शैरी और दिलजोत रेहल ने ही कपिल शर्मा के कैफे पर तीन अलग-अलग मौकों पर फायरिंग को अंजाम दिया. इन दो शूटर्स के साथ एक और आरोपी सीपू का भी नाम सामने आया है. बताया जा रहा है कि ये शूटर्स अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं. ये पंजाब के रहने वाले हैं और कनाडा में एक्टिव हैं.
यह भी पढ़ें: OTT TOP 5 SHOWS: Bigg Boss 19 के आगे फीका पड़ा KBC, चौथे नंबर रहा अमिताभ का शो, जानिए टॉप पर कौन
कपिल शर्मा के कैफे पर तीन बार की गई फायरिंग
गौरतलब है कि कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर तीन बार की फायरिंग की गई. इस फायरिंग को इसी साल जुलाई महीने में अंजाम दिया गया. कपिल के कैफे पर पहली बार फायरिंग 10 जुलाई, दूसरी 7 अगस्त और तीसरी 16 अक्टूबर को की गई थी. इस हमले का मास्टरमाइंड सीपू को बताया जा रहा है. दोनों शूटर्स के साथ ही अब उसकी भी पहली फोटो सामने आई है.
लुधियाना में हुई थी बंधु मान सिंह गिरफ्तारी
कैप्स कैफे फायरिंग मामले में बंधु मान सिंह की पहली गिरफ्तारी लुधियाना से की गई थी, जो पूरे इंटरनेशनल गैंग नेटवर्क अहम कड़ी बनकर सामने आया है. पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि बंधु मान सिंह कनाडा में बैठकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए हथियारों की सप्लाई करता था. वह लॉरेंस के करीबी गोल्डी ढिल्लों और पाकिस्तानी डॉन हैरी चट्टा से सीधे संपर्क में था. हैरी चट्टा पर ISI के साथ काम करने के आरोप भी लग चुके हैं. उसका नाम पहले भारत में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हथियार गिराने की तस्करी में भी सामने आ चुका है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar Box office collection day 4: ‘धुरंधर’ की कमाई में आई गिरावट, जानिए मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल
सोनू खत्री के चचेरे भाई हैं दलजोत और गुरजोत
इसके साथ ही जांच में ये भी सामने आया था कि तीनों आरोपियों के लिए हथियारों का बंदोबस्त भी बंधु मान सिंह ने ही कराया था. उसने गैंगस्टर सोनू उर्फ राजेश खत्री के कहने पर हथियाए उपलब्ध कराए थे. दलजोत और गुरजोत, सोनू खत्री के चचेरे भाई हैं. गोल्डी के इशारे पर सोनू ने अपने चचेरे भाई से कैप्स कैफे पर फायरिंग करवाई थी. बंधु मान सिंह इसी साल 23 अगस्त को कनाडा से भारत आया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे लुधियाना से अरेस्ट किया था.
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
24 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
6 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines