Kannappa X Review: साउथ में ‘कंतारा’ और ‘बाहुबली’ जैसी बड़े लेवल पर बनी कई फिल्में रिलीज होकर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। अब एक्टर विष्णु मांचू अपनी माइथोलॉजिकल तेलुगु फिल्म ‘कन्नप्पा’ लेकर आए हैं, जो आज 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये फिल्म महादेव और उनके एक सच्चे भक्त के अटूट विश्वास की कहानी दिखाती है। फिल्म में विष्णु मांचू के अलावा प्रभास और अक्षय कुमार भी अहम किरदार में हैं। ‘कन्नप्पा’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शकों ने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। आइए देखते हैं कि दर्शकों का क्या रिएक्शन है?
‘कन्नप्पा’ देखकर क्या बोले दर्शक?
विष्णु मांचू और प्रभास स्टारर तेलुगु फिल्म ‘कन्नप्पा’ देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘कन्नप्पा इन यूएसए… पहला हाफ धीमा और दूसरा हाफ ज्यादा अट्रैक्टिव। विष्णु मांचू की एक्टिंग शानदार और बेहतरीन है। प्रभास का स्क्रीन टाइम 17 मिनट से ज्यादा है। क्लाइमैक्स बहुत फास्ट है। विष्णु ने महाकाव्य बनाने की बहुत कोशिश की है और फिल्म देखने लायक है।’
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कन्नप्पा का पहला भाग निराशाजनक है लेकिन दूसरा भाग जबरदस्त है। प्रभास और मोहन बाबू ने शानदार काम किया है। प्लीज फिल्म को जरूर देखें।’
तीसरे यूजर ने लिखा, ‘कन्नप्पा फिल्म एक सिनेमाई विक्ट्री है। दिलचस्प कहानी और बेहतरीन स्टोरी लाइन शुरू से आखिर तक बांधकर रखती है। सभी एक्टर ने शानदार एक्टिंग की है लेकिन @iVishnu Manchun ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सभी को इम्प्रेस किया। इस बेहतरीन फिल्म को जरूर देखना चाहिए।’
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कन्नप्पा सेकंड हाफ के बेस पर एक अच्छी से अच्छी फिल्म है और आखिरी 1 घंटे में बहुत अच्छी है। मेरे आखिरी के 20 मिनट में सचमुच में रोंगटे खड़े हो गए। स्पेशियली पूरे गाने के सीक्वेंस में। एक्टर्स ने शानदार एक्टिंग की। मैं आपको पौराणिक पहलू के लिए इसे देखने की एडवाइस देता हूं। अगर मैं गलत नहीं हूं तो फैमिली और जनसमूह को अच्छी प्रतिक्रिया मिलनी चाहिए…’
यह भी पढ़ें: कौन थे Kannappa? जिनकी कहानी लेकर आए मंचू विष्णु, शिव के भक्तों में शामिल था नाम
कन्नप्पा की कहानी
फिल्म ‘कन्नप्पा’ हिंदू पौराणिक कथाओं पर बेस्ड एक अटूट विश्वास पर बनी फिल्म है, जिसमें एक्टर विष्णु मांचू ने आदिवासी शिकारी कन्नप्पा का किरदार प्ले किया है। पहले उसे भगवान शिव पर विश्वास नहीं होता है। समय के साथ परिस्थितियों में बदलाव होता है और कन्नप्पा महादेव के सबसे बड़े भक्तों में से एक बन जाता है। शिव के लिए वह अपनी आंखों को उन पर अर्पित कर देता है। फिल्म को मुकेश कुमार सिंह ने डायरेक्ट किया है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
10 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines