बेंगलुरु से बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। पॉपुलर कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस मंजुला श्रुति की हत्या की कोशिश की गई। मंजुला श्रुति को और नहीं बल्कि उनके ही पति ने मारने की कोशिश की है। इस वक्त मंजुला श्रुति अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। साथ ही आरोपी पति को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
क्या है पूरा मामला?
जानकारी है कि 4 जुलाई को मंजुला श्रुति पर हनुमंतनगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत मुनेश्वर लेआउट में हमला किया गया था। मंजुला ने 20 साल पहले अमरेश से शादी की थी। कपल के दो बच्चे हैं और वो हनुमंतनगर में किराए के मकान में रह रहे थे। अमरेश और श्रुति के बीच में कुछ ठीक नहीं चल रहा था क्योंकि श्रुति को बिहेवियर, अमरेश को पसंद नहीं था। इसकी वजह से दोनों के रिश्तों खटास आने लगी थी।
भाई के पास रहने चली गई मंजुला
हालांकि, तीन महीने पहले मंजुला अपने पति से अलग हो गई थी और अपने भाई के पास रहने चली गई थी। दोनों में मकान के पट्टे के पैसों को लेकर भी विवाद हुआ था। इसकी वजह से एक्ट्रेस ने हनुमंतनगर थाने में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, बीते गुरुवार दोनों के बीच सुलह हो गई थी और सब ठीक था, लेकिन इसके अगले दिन ही चौंकानी वाली खबर सामने आई।
मंजुला पर चाकू से हमला
दरअसल, अगले दिन कपल के बच्चे कॉलेज चले गए और अमरेश ने कथित तौर पर अपनी वाइफ मंजुला पर चाकू से हमला कर दिया। अमरेश ने पहले श्रुति पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया। इसके बाद उसने बेहद बेहरमी से मंजुला की पसलियों, जांघ और गर्दन पर कई बार चाकू से वार किया। इतना ही नहीं बल्कि सुनने में ये भी आया है कि उसने गुस्से में दीवार पर श्रुति का सिर भी पटका।
पुलिस कर रही जांच
अब श्रुति का विक्टोरिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। साथ ही हनुमंतनगर पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है। अमरेश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने पुष्टि की है कि श्रुति और अमरेश के बीच घरेलू विवाद के चलते हनुमंतनगर पुलिस स्टेशन में दो मामले दर्ज किए गए है। अब पुलिस मामले की आगे की जांच करने में लगी है।
यह भी पढ़ें- Kushal Tandon के घर बिना परमिशन के घुसा अंजान शख्स, एक्टर ने चेतावनी के लहजे में दी समझाइश
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines