Kannada producer: फिल्मी दुनिया से अक्सर ऐसी खबरें आती रहती हैं, जो हैरान कर देती हैं. इस वक्त भी ऐसा ही कुछ सुनने में आ रहा है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ? तो आपको बता देते हैं कि एक फिल्ममेकर ने अपनी ही वाइफ को किडनैप कर लिया. अब आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ, जो फिल्म निर्माता को अपनी ही वाइफ का अपहरण करना पड़ा? तो आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह…
फिल्ममेकर ने क्यों किया अपनी वाइफ को किडनैप?
दरअसल, एक कन्नड़ फिल्म निर्माता हर्षवर्धन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी अलग रह रही एक्ट्रेस वाइफ का अपहरण कर लिया, जिससे उसके परिवार को बच्ची को सौंपने के लिए मजबूर किया जा सके. खबरों के मुताबिक, करीब सात से आठ महीने पहले घरेलू झगड़ों के बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे थे.
टीवी और फिल्मों में करती हैं काम
हर्षवर्धन, हसन में रह रहे थे और चैत्रा बेंगलुरु के मगदी रोड पर एक किराए के मकान में रहने लगी थीं. शिकायतकर्ता ने बताया कि चैत्रा टीवी सीरियल और फिल्म अभिनेत्री के रूप में काम करती रहीं. 7 दिसंबर, 2025 को उन्होंने परिवार को बताया कि वो शूटिंग के लिए मैसूर जा रही हैं.
शूटिंग के बहाने से बुलाया
शिकायत में आरोप लगाया गया कि शूटिंग का बहाना हर्षवर्धन ने अपने दोस्त कौशिक के जरिए प्लान किया था, जिसने चैत्रा को 20,000 रुपये का एडवांस भुगतान भी किया था. एफआईआर के अनुसार, चैत्रा को कथित तौर पर 7 दिसंबर को सुबह लगभग 8 बजे बेंगलुरु के मैसूर रोड मेट्रो स्टेशन पर बुलाया गया था, जहां हर्षवर्धन, कौशिक और एक अन्य व्यक्ति ने उसे जबरन कार में बिठाया और उसका अपहरण कर लिया.
एक्ट्रेस की मां को दी धमकी
इसके बाद वे उसे नाइस रोड और बिदादी होते हुए ले गए. इसकी सूचना चैत्रा के एक परिचित के माध्यम से परिवार को दी गई. इसके बाद उसी शाम, हर्षवर्धन ने कथित तौर पर चैत्रा की मां को फोन किया और धमकी दी कि चैत्रा को तभी सुरक्षित रिहा किया जाएगा, जब बच्चे को उसके पास लाया जाएगा.
पुलिस कर रही मामले की जांच
इसी तरह का मैसेज कथित तौर पर एक अन्य रिश्तेदार को भी दिया गया था, जिसमें चैत्रा की रिहाई के बदले बच्चे को अरसिकेरे लाने के लिए कहा गया था. शिकायतकर्ता ने बताया कि जब परिवार ने चैत्रा से संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन बंद था. उन्होंने आगे बताया कि शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई क्योंकि वो उस समय टिप्पुर में थीं और पुलिस से संपर्क करने से पहले बेंगलुरु लौट आई थीं. पुलिस ने हर्षवर्धन, कौशिक और एक अन्य आरोपी के खिलाफ अपहरण और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- Border 2 में सोनम, मोना, मेधा, तो Border में इन हीरोइनों ने दिखाया था जलवा, आज भी दीवाने हैं फैंस
संबंधित खबरें
Koffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
8 mins agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
56 mins agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
2 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
2 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
3 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
11 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
12 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
15 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines