Kannada Actress Ashika Cousin Suicide: सिनेमा जगत से अक्सर हैरान और परेशान करने वाली खबरें आती रहती हैं. हाल ही में भी कुछ ऐसा ही सुनने को मिला है. साउथ की फेमस एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ इस वक्त बेहद दर्द से गुजर रही है. आशिका रंगनाथ की कजिन ने सुसाइड कर लिया है, जिसके बाद पूरा परिवार बेहद दुखी है.
बॉयफ्रेंड पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप
दरअसल, साउथ की फेमस एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ के मामा की बेटी ने 22 साल की उम्र में पांडुरंगा में सुसाइड कर लिया है. इतना ही नहीं बल्कि आशिका की बहन के ड्रग एडिक्ट बॉयफ्रेंड ने कथित तौर पर उनका सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था. मिली जानकारी की मानें तो आशिका रंगनाथ की कजिन अचला, हसन में रहती थीं.
अचला ने किया सुसाइड
अचला की बात करें तो अचला इंजीनियरिंग ग्रेजुएट थी. अचला ने अपने रिश्तेदार के घर में 22 नवंबर को सुसाइड कर लिया. ये पूरी घटना पुट्टेनहल्ली पुलिस स्टेशन के इलाके की बताई गई है. इसके अलावा अचला के घरवालों का आरोप है कि सबूत होने के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपी बॉयफ्रेंड को अरेस्ट नहीं किया है.
फिजिकल रिलेशन बनाने का दवाब
पुलिस का कोई एक्शन ना लेना अचला के परिवार के लिए भी परेशानी बन गया है. अचला की बात करें तो अचला पढ़ाई के बाद काम की तैयारी कर रही थी, लेकिन इसी दौरान अचला की दोस्ती उनके किसी दूर के रिश्तेदार मयंक से हुई. मयंक ने अचला संग प्यार का दिखावा किया और शादी से पहले ही उन पर फिजिकल रिलेशन का भी दबाव बनाया.
आरोपियों को अरेस्ट करने की मांग
जानकारी की मानें तो अचला को अभिनेत्री आशिका रंगनाथ के मामा की बेटी बताया गया है. अचला की मां का कहना है कि उनकी बेटी को बार-बार परेशान किया जा रहा था और इस वजह से उसने अपनी जान दे दी. पुलिस ने मयंक और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया है. वहीं. अचला का परिवार न्याय चाहता है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि अचला के आरोपियों को कब अरेस्ट किया जाता है.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 से बाहर हुए शहबाज, अमाल मलिक का बुरा हाल, नेशनल टीवी पर रो पड़े सिंगर
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
10 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines