Kanika Kapoor Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जो हैरान कर देते हैं. वहीं, अगर सेलेब्स की बात करें तो सेलेब्स के साथ भी कुछ ऐसा हो जाता है, जो कई बार इंटरनेट पर वायरल हो जाता है. हाल ही में ऐसा ही कुछ कनिका कपूर के साथ हुआ. कनिका कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कनिका के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया.
स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं कनिका
दरअसल, कनिका कपूर का सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि सिंगर स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं. इस दौरान कनिका के साथ स्टेज पर ही छेड़छाड़ हो गई. संडे की रात को मेघायल में मेगॉन्ग फेस्टिवल के दौरान कनिका कपूर के साथ मंच पर छेड़छाड़ की गई.
स्टेज पर कनिका संग छेड़खानी
जानकारी की मानें तो एक अज्ञात शख्स उनकी ओर दौड़ा और कनिका को उनकी परफॉर्मेंस के दौरान उन्हें उठाने की कोशिश करने लगा. हालांकि स्टेज पर मौजूद गॉर्ड्स ने तुरंत ही एक्शन लिया और उसे वहां से हटा दिया. इस दौरान का ये वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, मामले में किसी कानूनी कार्रवाई की जानकारी नहीं है.
कई बार होती हैं ऐसी घटनाएं
ये वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा में हुई चूक को देखकर हर कोई हैरान रह गया है. हालांकि, इसके बाद भी कनिका ने खुद को संभाला और गाना जारी रखा. साथ ही वो सिचुएशन को समझने की कोशिश भी कर रही थी. गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी सिंगर के कॉन्सर्ट या इवेंट में इस तरह की घटना सामने आई है.
फैंस ने की टाइट सिक्योरिटी की मांग
जी हां, इसके पहले भी कई बार इस तरह का मामला सामने आ चुका है. कभी सिंगर के ऊपर किसी ने बोतल फेंकी, तो किसी ने चप्पल. इतना ही नहीं बल्कि कभी-कभी तो लोग गालियां तक भी दे देते हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने टाइट सिक्योरिटी की मांग की है.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 खत्म, अब ये 5 अपकमिंग शोज ओटीटी पर होंगे स्ट्रीम, जानिए कब और कहां देखें?
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
3 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
4 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
6 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
6 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
8 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
8 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
9 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
12 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
13 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines