Kanguva Advance Booking: साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘कंगुवा‘ की रिलीज में सिर्फ एक दिन बाकी है। यह फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में भौकाल काटने के लिए आ रही है। मेकर्स ने मंगलवार से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी थी। रिलीज से पहले यह फिल्म जिस तरह से ताबड़तोड़ नोट छाप रही है, कहना गलत नहीं होगा कि बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचने वाला है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि इसकी आंधी में भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन भी उड़ जाएंगी। आइए जानते हैं कि ‘कंगुवा’ ने एडवांस बुकिंग में कितना कलेक्शन कर लिया है?
अब तक कितनी हुई कमाई
शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कंगुवा’ को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि फिल्म के टिकट धड़ाधड़ बिक रहे हैं। मंगलवार से शुरू हुई एडवांस बुकिंग में सूर्या की फिल्म ने करोड़ों रुपये की रिलीज से पहले ही कमाई कर डाली है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने भारत में 2.2 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Vikrant Massey हिंदुओं पर बयान दे हुए ट्रोल तो दी सफाई, बोले-मेरे भाई ने भी बदला है धर्म
तमिल और तेलुगु में भी भौकाल
वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म ‘कंगुवा’ ने भारत में बिना सीट ब्लॉक किए 2.2 करोड़ रुपये छापे हैं, जबकि ब्लॉक सीटों के साथ भारत में 5.27 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं फिल्म ने 2डी में अपने तमिल वर्जन में 42,75,150 रुपये कमाए हैं। इसके अलावा 3डी वर्जन ने 1,08,36,408 रुपये की कमाई की है।
सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ का तेलुगु वर्जन भी कमाई के मामले में पीछे नहीं है। इसके 2डी वर्जन ने 38,32,866 और 3डी ने 20,37,583 कमाए हैं। वहीं फिल्म के हिंदी 2डी वर्जन ने 3,17,881 और 3डी ने 7,26,107 छाप लिए हैं। ‘कंगुवा’ ने सिर्फ तमिलनाडु में 78.31 लाख और केरल में 43.59 लाख रुपये रिलीज से पहले कमा डाले हैं।
पहले दिन काट देगी बवाल
बता दें कि फिल्म ‘कंगुवा’ को वर्ल्डवाइड 10,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर बवाल काट देगी। गौरतलब है कि ‘कंगुवा’ में सूर्या के अलावा बॉबी देओल और दिशा पाटनी भी अहम किरदार में हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘कंगुवा’ की एडवांस बुकिंग सूर्या की पिछली फिल्म ‘एथरक्कुम थुनिंधवन’ की एडवांस बुकिंग को पीछे छोड़ देगी?
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
46 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines