ठाकुर भूपेंद्र सिंह, गुजरात
Kangana Ranaut Contest Election: अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म तेजस को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ चुकी है। इस बीच एक्ट्रेस मानसिक शांति के लिए भगवान की शरण में पहुंचीं। उन्होंने द्वारकाधीश मंदिर दर्शन की कुछ फोटोज और रील्स शेयर कीं। कंगना रनौत ने द्वारका बेट द्वाटक और नागेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन कर भगवान से आशीर्वाद लिया। अपनी अगली फिल्म के बारे में कंगना रनौत ने कहा कि तनु वेड्स मनु पार्ट 3 को वह खुद ही डायरेक्ट करेंगी और इसमें लीड रोल में भी रहेंगी। इसके अलाला कंगना ने चुनाव लड़ने पर भी अपनी बात रखी है। कंगना ने कहा है कि आने वाले समय में अगर भगवान श्री कृष्ण की कृपा रही तो वह चुनाव भी लड़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: दम तोड़ने की कगार पर Tejas, 12Th Fail और Leo का टिकट खिड़की पर धमाल
चुनाव लड़ने को लेकर क्या कहा?
बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म तेजस बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से पिट चुकी है। इस फिल्म के बाद कंगना प्रसिद्ध यात्राधाम द्वारका के जगत मंदिर पहुंचीं। भगवान के दर पर माथा टेकने के बाद कंगना ने मीडिया से बातचीत में लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर भी हिंट दिया है। कंगना ने कहा, ‘अगर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे।’
शेयर कीं तस्वीरें
मंदिर में दर्शन करने के बाद कंगना ने सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब सारे फोटोज और वीडियो भी शेयर किए हैं। इन फोटोज में कंगना ने गोल्डन कलर की साड़ी पहने सजी-धजी नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘वह कई दिनों से बेचैन थीं, लेकिन अब भगवान के दर्शन करने के बाद उनको बहुत सुकून और शांति मिली है। कंगना ने कहा, ‘यहां कण-कण में द्वारकाधीश समाए हुए हैं और यहां दर्शन करते ही हम धन्य हो जाते हैं।’
द्वारका में आते ही मिला आनंद
कंगना ने अपनी फोटोज शेयर कर लिखा, ‘कुछ दिनों से हृदय बहुत व्याकुल था, ऐसा मन हुआ कि द्वारकाधीश के दर्शन करूं. श्री कृष्ण की इस दिव्य नगरी द्वारका में आते ही, यहां की धूल मात्र के दर्शन से ऐसा लगा कि मेरी सारी चिंताएं टूट कर मेरे कदमों में गिर गई हों। मेरा मन स्थिर हो गया और अनंत आनंद की अनुभूति हुई। हे द्वारकाधीश इसी तरह अपनी कृपा बनाये रखना…हरे कृष्णा।’
संबंधित खबरें
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
41 mins ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
1 hr agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
2 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
2 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
3 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
3 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
21 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
23 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines