Kangana Ranaut Praises Shah Rukh Khan Jawan: सिनेमाघरों में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान (Jawan) दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म की रिलीज को अभी बस 1 दिन हुआ है और अभी से ये समझ आ चुका है कि किंग खान की ये फिल्म कई बड़े रिकार्ड्स तोड़ेंगी। फैंस के बीच भी जवान को लेकर भारी क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी जवान का रिव्यू कर दिया है। साथ ही वो अब शाहरुख की तारीफों में कसीदे पढ़ते भी नजर आ रही हैं।
कंगना ने किया पोस्ट
कंगना वैसे बेहद कम मौकों पर किसी की तारीफ करती हैं लेकिन जवान की रिलीज के बाद वो भी शाहरुख की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं। अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किंग खान के लिए लम्बा-चौड़ा नोट लिखा है। अपनी इंस्टा स्टोरी पर यहां तक की अब कंगना ने शाहरुख को सिनेमा गॉड तक कह डाला है। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड की क्वीन ने किंग खान की तारीफों में क्या-क्या लिखा है।
Image Credit : Instagram
कंगना ने शाहरुख को कहा रियल लाइफ सुपर हीरो
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शाहरुख खान की जवान का पोस्टर शेयर करते हुए उसपर लिखा, “नाइंटीज का अल्टीमेट लवर बॉय बनने से लेकर चालीस से लेकर पचास के दशक के मध्य तक अपने दर्शकों के साथ अपने संबंध को फिर से स्थापित करने के लिए एक दशक के लंबे संघर्ष तक और (लगभग) 60 की उम्र में इंडियन मास सुपर हीरो के रूप में उभरने तक, ये असल जिंदगी में भी सुपर हीरो से कम नहीं है। मुझे वो समय याद है जब लोगों ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया था और उनकी पसंद का मजाक उड़ाया था, लेकिन उनका स्ट्रगल लंबे करियर का आनंद ले रहे सभी कलाकारों के लिए एक मास्टर क्लास है, लेकिन उन्हें फिर से आविष्कार और स्थापित करना होगा।”
पोस्ट में आगे लिखी ये बात
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “शाहरुख खान सिनेमा के भगवान हैं जिनकी सिनेमा को न सिर्फ उनके हग्स या डिंपल के लिए बल्कि कुछ सीरियस दुनिया को बचाने के लिए भी जरूरत है। आपकी दृढ़ता, कड़ी मेहनत और विनम्रता को नमन किंग खान।” अब एक्ट्रेस का शाह रुख खान के लिए लिखा गया ये नोट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस बार कंगना ने SRK की तारीफ पर सभी को हैरान कर दिया है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
5 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
9 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
11 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
11 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
12 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
13 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
14 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
15 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines