हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सालों बाद साथ आए Kamal Haasan और Maniratnam, लेकिन एक्टर को एक बात का अफसोस

साउथ सुपरस्टार कमल हासन और डायरेक्टर मनिरत्मन एक बार फिर सालों बाद एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर खुद कमल हासन ने बताया है कि इतने सालों तक वो मतिरत्नम के साथ पहले काम क्यों नहीं कर पाए।

विज्ञापन
Maniratnam & Kamal Haasan

कमल हासन और मणिरत्नम- साउथ इंडस्ट्री के ये दो नाम जब एक साथ आते हैं तो सिनेप्रेमियों की उम्मीदें सातवें आसमान पर होती हैं। साल 1987 में ‘नायकन’ जैसी क्लासिक फिल्म देने के बाद इन दोनों दिग्गजों ने लंबे समय तक किसी नए प्रोजेक्ट पर साथ काम नहीं किया। आखिरकार अब इतने सालों के इंतजार के बाद दोनों ‘ठग लाइफ’ के जरिए फिर से साथ आ गए हैं। इस फिल्म का पहला गाना हाल ही में चेन्नई में लॉन्च हुआ, जहां कमल हासन ने मंच से जो बातें कहीं, वो दिल को छू लेने वाली थीं।

कमल हासन ने बताया अपना अफसोस

इस इवेंट में कमल हासन ने खुद स्वीकार किया कि इतने सालों तक वो और मणिरत्नम साथ क्यों नहीं आ पाए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी बाहरी का नहीं, बल्कि उनकी और मणिरत्नम की ही गलती है। ऑडियंस लगातार इस जोड़ी को फिर से पर्दे पर देखने की मांग करते रहे, लेकिन किसी न किसी वजह से ये हो नहीं सका। हासन ने कहा कि आज जब दोनों फिर से साथ हैं, तो ये दर्शकों की वजह से ही संभव हो पाया है। उन्होंने इसे ‘शांति का प्रस्ताव’ करार देते हुए माफी भी मांगी।

थग लाइफ को लेकर क्या बोले एक्टर? 

कमल हासन ने फिल्म को लेकर कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि अपने सपनों को जीने का मौका बताया। मणिरत्नम के साथ उनकी केमिस्ट्री और दोस्ती अब भी वैसी ही बरकरार है जैसी ‘नायकन’ के वक्त थी। उन्होंने कहा कि दोनों ने जो सपने उस वक्त देखे थे, उनमें से सिर्फ 25% ही अब तक पूरे हो पाए हैं। लेकिन ठग लाइफ के जरिए वो फिर उन अधूरे सपनों को पूरा करने निकले हैं।

मुनाफे के फेर में रह गए कई सपने अधूरे

इस मौके पर कमल हासन ने फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई भी उजागर की। उन्होंने बताया कि अक्सर बिजनेस की मजबूरियों और मार्केट के दबाव के चलते कई अच्छे प्रोजेक्ट्स रुक जाते हैं। फिल्म की कहानी से ज़्यादा इस बात का गणित लगाया जाता है कि ये प्रॉफिट देगी या नुकसान पहुंचाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि कई बार उन्होंने और मणिरत्नम ने किसी स्क्रिप्ट को इसलिए टाल दिया क्योंकि उन्हें लगा वो और बेहतर हो सकती थी। लेकिन अब वक्त आ गया है जब वो रुकने के बजाय आगे बढ़ें।

बड़ी स्टारकास्ट और ए.आर. रहमान का जादू

ठग लाइफ में न सिर्फ दो दिग्गजों का मेल है, बल्कि इसमें त्रिशा, सिलंबरसन, जोजू जॉर्ज, अशोक सेल्वन, नासर और अभिरामी जैसे मंझे हुए कलाकार भी शामिल हैं। संगीत की कमान संभाली है ए.आर. रहमान ने, और सिनेमैटोग्राफी कर रहे हैं रवि के चंद्रन। एडिटिंग की जिम्मेदारी है ए. श्रीकर प्रसाद पर।

क्या दर्शकों को मिलेगा वही जादू?

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘थग लाइफ’ उन उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी जो ‘नायकन’ जैसी यादगार फिल्म के बाद बनी थीं। हालांकि दोनों कलाकारों की ईमानदारी और लगाव इस फिल्म को एक खास पहचान दे सकते हैं, लेकिन क्या ये फिल्म वाकई दर्शकों के दिल को छू पाएगी? इसका जवाब 5 जून को रिलीज के बाद मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Athiya Shetty-KL Rahul ने रखा नन्ही परी का प्यारा सा नाम, खुद किया रिवील

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें