कन्नड़ भाषा को लेकर हुए विवाद की वजह से कमल हासन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ कमल को लेकर चर्चा हो रही है, तो दूसरी ओर उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ पर रिलीज से पहले ही बैन लगा दिया गया है। हालांकि, अब इस विवाद पर कमल हासन ने अपना पक्ष भी रखा है। आइए जानते हैं कि कमल ने क्या कहा? और ‘ठग लाइफ’ को कहां बैन किया गया है?
क्या बोले कमल हासन?
दरअसल, हाल ही में कमल हासन ने चेन्नई में मीडिया से इस मसले पर बात की। इस दौरान कमल ने कहा कि ये एक लोकतंत्र है। मैं कानून और न्याय पर भरोसा रखता हूं। मेरा कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल संग एक मजबूत और गहरा रिश्ता है और इस बात को कोई झुठला नहीं सकता। मेरे इरादों पर उन लोगों को ही शक होता है, जिनका कोई निजी एजेंडा होता है।
मैं कभी डर के आगे नहीं झुका- कमल
कमल ने कहा कि पहले भी कई बार मुझे धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन मैं कभी डर के आगे झुका नहीं और ना ही ये रास्ता चुना। मैं अभी भी सच के साथ हूं और उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा। कमल ने कहा कि अगर ऐसा कोई बयान साबित होता है, जिससे किसी की भी भावनाएं आहत हुई हैं, तो वो माफी मांगने से हिचकिचाएंगे नहीं, लेकिन अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है, तो वो अपने बयान पर अडिग रहेंगे।
कर्नाटक में ‘ठग लाइफ’ की रिलीज पर रोक
इतना ही नहीं बल्कि बीते दिन कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने कहा था कि अगर कमल हासन ने 30 मई से पहले माफी नहीं मांगी, तो उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ को कर्नाटक में रिलीज नहीं करने दिया जाएगा। वहीं, खबर लिखे जाने तक कमल ने माफी नहीं मांगी और अब सुनने में आ रहा है कि केएफसीसी ने कर्नाटक में कमल हासन अभिनीत फिल्म ‘ठग लाइफ’ की रिलीज पर रोक लगा दी है।
यह भी पढ़ें- Thug Life पर संकट के बादल, Kamal Haasan ने नहीं मांगी माफी, तो बढ़ेगी फिल्म की मुश्किल
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 hr agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
4 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
6 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
6 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines