पॉपुलर एक्टर कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। फिल्म के रिलीज होने में अभी दस दिन का टाइम है और इसकी रिलीज से पहले ही इसके ओटीटी पर आने की सुगबुगाहट सुनने को मिल रही है। फिल्म ‘ठग लाइफ’ सिनेमाघरों के बाद किस ओटीटी पर कब रिलीज होगी इसकी बारे में जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं फिल्म से जुड़ा ये लेटेस्ट अपडेट क्या है?
फिल्म ‘ठग लाइफ’
दरअसल, Netflix India South ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के अनुसार फिल्म ‘ठग लाइफ’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग होगी। नेटफ्लिक्स ने ‘ठग लाइफ’ के लिए डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए हैं। फिल्म थिएटर्स में रिलीज होने के बाद तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी। हालांकि फिल्म का हिंदी वर्जन थोड़ा लेट हो सकता है, जबकि साउथ वर्जन पहले ओटीटी पर आ जाएगा।
कमाल का है फिल्म का ट्रेलर
इसके साथ ही अगर फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ये बेहद कमाल का है और ट्रेलर के आने के बाद से लोगों में इस फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। वहीं, अगर ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत कमल से ही होती है। फिल्म के ट्रेलर में कई सीन दिखाने के बाद बैकग्राउंड में साउंड आता है कि जान तुमने ही बचाई है मेरी, यमराज के चंगुल से छीन लाया है।
तृषा कृष्णन भी लीड रोल में
इसके आगे आवाज आती है कि अब उसने तेरे और मेरे नसीब को एक साथ लिख दिया है। अब से तुम और मैं दोनों एक, आखिर तक। मैं शेर हूं तो तू सवा शेर। बब्बर शेर… ठीक है मेरे बब्बर शेर। इसके आगे ट्रेलर में क्या है इसके लिए आप इसे देख सकते हैं। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में कमल हासन के अलावा तृषा कृष्णन भी अहम किरदार में है। फिल्म को लेकर अभी से बज भी बन रहा है। इसी के साथ देखने वाली बात ये भी होगी कि फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर किस तरह से परफॉर्म करती है।
यह भी पढ़ें- Bipasha Basu जल्दी ही पर्दे पर करेंगी वापसी, कमबैक पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
2 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
10 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
11 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
12 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
14 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
16 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
17 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
18 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
20 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines