Kalki 2989 AD Trailer: आजकल साउथ के सुपरस्टार अपनी फिल्म ‘सालार’ को लेकर चर्चा में है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म जमकर कमाई कर रही है। इस बीच अब प्रभास और दीपिका की आने वाली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
इस फिल्म के कई पोस्टर सामने आ चुके हैं और अब फैंस को ट्रेलर का इंतजार है। आइए जानते हैं कि फिल्म को लेकर क्या अपडेट सामने आया है?
यह भी पढ़ें- Dunki-Salaar ने बॉक्स ऑफिस लूटने की खाई कसम, फिर भी शाहरुख से पीछे प्रभास की फिल्म
अश्विन नाग ने बताया कब रिलीज होगा ट्रेलर?
दरअसल, हाल ही में आईआईटी बॉम्बे में हुए प्रोग्राम में अश्विन नाग ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज को लेकर अपडेट दिया है। अश्विन नाग ने बताया है कि अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2989 एडी’ का ट्रेलर 93 दिनों के बाद यानी मार्च एंड या अप्रैल की शुरुआत में रिलीज हो सकता है। इस फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। इसलिए फैंस में इसके लिए बेहद एक्साइटमेंट है।
प्रभास-दीपिका के अलावा मेगस्टार अमिताभ बच्चन भी फिल्म में आएंगे नजर
बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2989 एडी’ में प्रभास-दीपिका के अलावा मेगस्टार अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। बिग बी के साथ रिबेल स्टार प्रभास का ये पहला प्रोजेक्ट है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। साथ ही फिल्म का ट्रेलर भी कब रिलीज किया जाएगा, इसके लिए भी फैंस बेकरार है।
बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही प्रभास की फिल्म ‘सालार’
बता दें कि इन दिनों प्रभास की फिल्म ‘सालार’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है और इस फिल्म की टक्कर शाहरुख खान की ‘डंकी’ से हुई। हालांकि किंग खान की फिल्म हिंदी बेल्ट में प्रभास की ‘सालार’ को टक्कर दे रही है और इससे आगे चल रही है, लेकिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ‘सालार’ अपना जलवा दिखा रही है।
‘सालार’ ने 8 दिनों में की इतनी कमाई
बता दें कि प्रभास की इस फिल्म ने महज 8 दिनों में भारत में 317.62 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। साथ ही दुनियाभर में फिल्म ने 485.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये आंकड़े Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
45 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines