दुनिया के सबसे बड़े फैशन शो मेट गाला 2025 में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने इस साल डेब्यू किया है। जी हां, ये पहला मौका था जब किंग खान मेट गाला के कार्पेट पर अपना जलवा दिखाते नजर आए। अपने डेब्यू के लिए बादशाह ने मशहूर भारतीय डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया आउटफिट पहना था, जिसमें उन्होंने पूरी महफिल लूट ली। हालांकि, अब इंडिया में भी किंग खान का लुक रीक्रिएट कर लिया गया है।
काजोल ने रीक्रिएट किया किंग का लुक
दरअसल, शाहरुख की अजीज दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने एक्टर के लुक को रीक्रिएट किया है और इसकी फोटोज भी फैंस के संग शेयर कर दी है। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर किंग खान के रीक्रिएट लुक की फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि हम्म… स्पॉट द डिफ्ररेंस और हंसने वाली इमोजी @iamsrk. काजोल का ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया।
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि अपना टैलेंट दिखाने के लिए आपको मेट गाला की जरूरत नहीं है। दूसरे यूजर ने कहा कि ओह माई गॉड किंग एंड क्वीन। तीसरे यूजर ने कहा कि राहुल और अंजली। एक और यूजर ने कहा कि प्लीज साथ में एक फिल्म बनाए। एक और यूजर ने कहा कि अंजली और राहुल एक जैसे। एक अन्य ने कहा कि आप बेहद सुंदर लग रही हो, इस लुक में। एक ने कहा कि राजा और रानी हमेशा ही खुश रहते हैं। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने काजोल के पोस्ट पर किए हैं।
kajol
शाहरुख खान का लुक
गौरतलब है कि शाहरुख खान ने मेट गाला 2025 में सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया एक ब्लैक फ्लोर लेंथ कोट पहना था, जिसके साथ ब्लैक टी-शर्ट और पैंट को कैरी किया था। अपने लुक को और अलग बनाने के लिए किंग खान ने हाथ में एक छड़ी और कई डायमंड ज्वैलरी भी पहनी थीं। शाहरुख के लुक को काफी पसंद किया गया और लोगों ने एक्टर की खूब तारीफ की।
यह भी पढ़ें- Met Gala 2025 में छाईं अंबानी प्रिंसेस, Isha Ambani का रॉयल लुक वायरल
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
15 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
18 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
19 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
21 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
21 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
22 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines