Kajol Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में ‘बेखुदी’ से की थी। हालांकि, उनकी पहली फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि, इसके बाद उनको कई फिल्मों के ऑफर मिले। फिर उनके हाथ अब्बास मस्तान (Abbas Mustan) की फिल्म ‘बाजीगर’ (Baazigar) लगी। इस फिल्म में वो बॉलीवुड किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ नजर आई थीं। फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद गया था। इसके बाद दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया, जिनमें से एक ‘करण अर्जुन’ (Karan Arjun) भी है। इस फिल्म में काजोल शाहुरुख और सलमान खान (Salman Khan) भी नजर आए थे।
इस फिल्म का एक गाना ‘जाती हूं मैं जल्दी है क्या’ (Jaati Hoon Main) काफी पसंद किया गया था, जिसको आज भी पसंद किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) काजोल (Kajol) से काफी नाराज हो गए थे और उनको जल्दी काम खत्म करके वहां से जाने तक के लिए कह दिया था।
Kajol की एक आदत बेहद खराब है
दरअसल, काजोल की गिनती इंडस्ट्री की बेस्ट एक्ट्रेसेस में की जाती है। उनके शानदार अभिनय को खूब पसंद किया जाता है, लेकिन एक्ट्रेस शुरू से अपनी एक आदात को लेकर कई एक्टर्स से डांट खा चुकी हैं। काजोल को तेज बोलने और खुलकर हंसने की आदात है, जो कई बार उनके लिए मुसिबत का कारण बन जाता है। ऐसा ही कुछ इस गाने की शूटिंग के दौरान भी हुआ था।
Kajol Birthday: एक्ट्रेस ने खुद शेयर की थी ये बात
इस गाने के दौरान शाहरुख काजोल की हंसी से बेहद परेशान हो गए थे। काजोल ने ये किस्सा खुद अपने एक इंटरव्यू में बताया था। काजोल ने बताया था कि हम गाने की शूटिंग कर रहे थे और बहुत ज्यादा हंस रहे थे, लेकिन शाहरुख इससे परेशान हो रहे थे, क्योंकि वो एक ऐसे इंसान हैं जो सेट पर अपने साथ-साथ दूसरों के लाइन्स का भी खास ध्यान रखते हैं।
SRK ने कहा दिया था – काम करो और जाओ
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वो चाहते हैं सब अच्छा काम करें। गाने में डांस पार्ट मेरे लिए सबसे आसान था, लेकिन कई पार्ट ऐसे थे जहां मैं खुद घोड़े जैसी लग रही थी। ऐसे में मेरी हंसी को रोक पाना मेरे लिए मुश्किल हो रहा था। इसी बीच शाहरुख इस बात से बहुत नाराज हो रहे थे।
वो मुझे बार-बार कह रहे थे कि बस शट अप, चुप हो जाओ। बस काम करो, इसको खत्म करो। प्लीजा काम पूरा करो और यहां से जाओ और शाहरुख खान हमेश से ही ऐसे रहे हैं मेरे साथ।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
17 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
17 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines