Kajal Raghwani Allegations on Khesari Lal Yadav & Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री में हमेशा कुछ न कुछ विवाद निकलकर सामने आ ही जाता है। कभी किन्हीं एक्टर्स में कोल्ड वॉर की खबर सामने आती है तो कभी हीरोइन्स के बीच में लफड़े की अफवाहें जोर पकड़ लेती हैं। हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी ने सुपरस्टार पवन सिंह के साथ अपने खराब अनुभवों को शेयर किया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। सिर्फ पवन सिंह सिंह ही नहीं काजल ने तो खेसारी लाल यादव पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। सबसे पहले आपको बताते हैं आखिर कौन हैं काजल राघवानी।
कौन हैं काजल राघवानी?
‘पवन सिंह ने की किसिंग सीन की डिमांड’
भोजपुरी सिनेमा की टॉप हीरोइन्स में शामिल काजल राघवानी ने एक यूट्यूब चैनल में दिए इंटरव्यू में बताया कि पवन सिंह ने एक बार फिल्म के सेट पर उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया था। काजल ने कहा कि जब वो अपने करियर के शुरुआती दिनों में थीं तो वो पवन सिंह से साथ एक गाने की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान पवन सिंह ने अचानक उनपर एक किसिंग सीन के लिए दबाव डाला। ये सुनकर काजल हैरान रह गईं और उन्होंने इस सीन में शामिल होने से मना कर दिया।
इस पर पवन सिंह बेहद नाराज हो गए और शूटिंग को बीच में ही रोककर वैनिटी में चले गए। काजल ने कहा कि उस वक्त उनके मन में ये सवाल उठ रहा था कि क्या ऐसे लोगों का कोई परिवार नहीं है।
शूटिंग को आगे बढ़ाने के लिए फिल्म के डायरेक्टर ने काजल से हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट की। काजल उनकी भावनाओं का ख्याल रखते हुए आखिरकार किस करने के लिए राजी हो गईं, लेकिन इसके बाद उन्होंने कभी भी पवन सिंह के साथ काम नहीं किया।
खेसारी लाल यादव पर काजल के आरोप
इसके अलावा काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि खेसारी ने उन्हें शादी का झांसा दिया लेकिन शादी नहीं की। काजल ने कहा कि वो एक मिडिल क्लास फैमिली से आती हैं और इस रिश्ते में वो चुप रहीं क्योंकि उन्हें अपने परिवार का ख्याल था।
काजल ने कहा कि उन्होंने पांच साल तक खेसारी के साथ संबंध बनाए रखा, लेकिन अंत में उन्हें एहसास हुआ कि वो लॉयल नहीं हैं। काजल ने खुलासा किया कि जब उन्होंने खेसारी से सवाल किए तो उन्होंने कुछ भी साफ जवाब नहीं दिया और आखिरकार काजल ने उन्हें छोड़ दिया।
काजल ने ये भी कहा कि पर्दे के पीछे जो लोग हैं, वो हमेशा अपने असली चेहरे को छिपाए रखते हैं। खेसारी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब वो किसी लड़की को अपने जाल में फंसाते हैं, तो वो अपनी पत्नी के खिलाफ बुराई करते हैं और खुद को अच्छा साबित करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने खेसारी लाल यादव पर ये भी आरोप लगाया कि वो अपने फोन में लड़कियों के अश्लील वीडियोज रखते हैं। काजल के इस बयान से भोजपुरी इंडस्ट्री में भूचाल आ गया है।
यह भी पढ़ें: Vivian या Rajat किसे मिलेगा Bigg Boss के घर का कंट्रोल? आज रात Salman Khan के सामने होगा फैसला
संबंधित खबरें
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
24 mins agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
49 mins agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
2 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
6 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
7 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
8 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
10 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines