Kajal Raghwani Arvind Akela Kallu Prem Vivah: भोजपुरी स्टार काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का ब्रेकअप इंडस्ट्री का सबसे हॉट टॉपिक रहा है. दोनों के अलग होने से फैंस को भी काफी दुख पहुंचा, क्योंकि इंडस्ट्री में दोनों की जोड़ी सुपरहिट थी. वहीं अब काजल राघवानी की फोटोज एक्टर अरविंद अकेला कल्लू के साथ खूब वायरल हो रही हैं. फोटोज में दोनों पति-पत्नी के रूप में नजर आ रहे हैं. काजल और अरविंद अकेला कल्लू ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर खुद शेयर किया है. अब शादी की फोटोज के बाद काजल और कल्लू चंद्रिका देवी के मंदिर में बैठे नजर आ रहे हैं और साथ में आर्शीवाद भी ले रहे हैं.
फोटोज हुईं वायरल
काजल अग्रवाल और अरविंद अकेला कल्लू ने इन फोटोज को अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है. इसमें कैप्शन में लिखा, ‘प्रेम विवाह के बाद मिल गया माता चंद्रिका देवी जी का आशीर्वाद. जय माता दी.’ अब सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज को देखकर फैंस भी कन्फ्यूज हैं कि क्या दोनों ने शादी कर ली है. तो आपको बता दें दोनों ने ये गेटअप अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रेम विवाह’ के लिए लिया है.
यह भी पढ़ें: ‘शादी का खर्चा बचाने में सफल रहे’, काजल राघवानी ने शादीशुदा भोजपुरी स्टार कल्लू से रचाया ब्याह?
क्या सच में हुई शादी?
काजल अग्रवाल और कल्लू की जोड़ी फैंस को अपकमिंग भोजपुरी मूवी ‘प्रेम विवाह’ में देखने को मिलेगी. इस फिल्म में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया है. पहली पोस्ट में काजल और कल्लू ने गले में जयमाला डाले हुए फोटोज शेयर की. इन फोटोज में काजल लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं. वहीं अरविंद अकेला कल्लू पैंट-शर्ट पहने हाथों में सूटकेस पकड़े नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Bhojpuri News: खेसारी लाल का छूटा साथ, तो अब अरविंद अकेला कल्लू संग ‘प्रेम विवाह’ करेंगी काजल राघवानी!
काजल और कल्लू ने लिया माता का आर्शीवाद
वहीं दूसरी ओर काजल और अरविंद ने जो अब फोटोज शेयर की हैं इनमें दोनों माता के दरबार में हाथ जोड़कर बैठे हैं. काजल ने इस दौरान पीले कलर के सूट और गले में लाल दुपट्टा लिया हुआ है. अरविंद कल्लू ने भी अपने गले में माता का लाल दुपट्टा डाला हुआ है. दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines