Kailash Kher Live Concert Ruckus: बॉलीवुड सिंगर्स के लाइव कॉन्सर्ट में आए दिन ऑडियंस का हुड़दंग देखने को मिल रहा है. एक बार फिर इस तरीके की घटना सामने आई है. पद्मश्री सिंगर कैलाश खेर के लाइव कॉन्सर्ट में भी हंगामा मच गया. ग्वालियर में हो रहे कैलाश खेर के कॉन्सर्ट में भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि बैरिकेड तोड़कर भीड स्टेज तक सिंगर के नजदीक पहुंच गई. इस हंगामे के बाद सिंगर को अपना कॉन्सर्ट बीच में ही रोकना पड़ा. इतना ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर स्टेज से ही लोगों को शांत करते दिखाई दिए.
कैलाश खेर हुए नाराज
लाइव कॉन्सर्ट में हंगामा देखकर कैलाश खेर भी काफी नाराज हो गए और उन्होंने अपने शो को बीच में ही बंद कर दिया. सिंगर स्टेज से ही माइक पर बोलते हुए भीड़ से शांत होने की अपील करते दिखाई दिए. सिंगर ने कहा, ‘अगर कोई हमारे पास या फिर हमारे उपकरणों के पास आया तो हम शो को बंद कर देंगे. हमने आप लोगों की बहुत तारीफ की थी लेकिन इस समय आप सभी जानवरों की तरह व्यवहार कर रहे हैं.’
यह भी पढ़ें: कैटरीना कैफ से आलिया भट्ट तक, बॉलीवुड सितारों ने यूं मनाया क्रिसमस डे; Xmas ट्री के सामने दिए पोज
इन गानों से बांधा समां
लोगों से अपील करने के बाद कैलाश खेर कॉन्सर्ट में मौजूद पुलिस अधिकारियों से भी स्थिति को संभालने के लिए बोलते दिखाई दिए. कैलाश खेर के कॉन्सर्ट में इतने लोग आ गए थे कि उस मैदान में भीड़ समा ही नहीं पाई और भीड़ बेकाबू हो गई. जिसके बाद बीच कॉन्सर्ट में ही लोगों ने हंगामा कर दिया. कैलाश खेर का ये लाइव शो ग्वालियर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जयंती पर आयोजित किया गया था. इस कॉन्सर्ट में कैलाश खेर ने ‘मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया’, ‘रंग देंगे पिया रंग के रंग दे’ और ‘तौबा-तौबा रे तेरी सूरत’ जैसे गाने गाए.
यह भी पढ़ें: रजनीकांत की Jailer 2 में बॉलीवुड के इस सितारे की एंट्री? पहली बार स्क्रीन पर साथ दिखेंगे दोनों सुपरस्टार!
सुरक्षा में हुई चूक
कैलाश खेर से पहले इसी जगह गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंचे थे और यहां अमित शाह ने ऑडियंस से बातचीत भी की थी. इस दौरान दिन भी कड़ी सुरक्षा देखने को मिली थी, लेकिन कैलाश खेर के कॉन्सर्ट में सुरक्षा में चूक देखने को मिली. बता दें कैलाश खेर अक्सर ही अपने लाइव कॉन्सर्ट करते दिखाई देते हैं. अपने शो में सिंगर अपनी दमदार आवाज से समा बांध देते हैं. ये ही वजह है कि कैलाश खेर के गानों के लोग दीवाने हैं.
संबंधित खबरें
'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
34 mins agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
11 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
15 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
17 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
20 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
21 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
1 day agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines