Kader Khan Birth Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई दिग्गज अभिनेताओं ने अपने दमदार अभिनय का परिचय दिया, जिनको आज भी खूब याद किया जाता है। उन्हीं दिग्गज अभिनेताओं में से एक दिवंगत कादर खान (Kader Khan) हैं, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग छाप छोड़ी है। आज भले ही एक्टर हमारे बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके अंदाज और अभिनय को खूब पसंद किया जाता है। आज कादर खान की बर्थ एनिवर्सरी है। हैरान करने वाली बात ये है कि कादर खान ने अपने करियर में करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1973 में फिल्म ‘दाग’ से की थी, जिसमें उन्होंने अभियोग पक्ष के वकील की भूमिका निभाई थी। उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था। कादर खान ने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं, जिसमें नेगेटिव से लेकर कॉमेडी हर तरह के रोल हैं। इतना ही नहीं उनके किरदारों को आज भी याद किया जाता है। उनकी फिल्में आज भी उनकी यादों और किस्सों को जिंदा बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 के पहले ‘वीकेंड का वार’ में किसकी लगेगी क्लास? इस कंटेस्टेंट के मिलेगा Salman Khan का सपोर्ट
बुरे दौर से गुजर चुके थे Kader Khan
फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल कलाकार बनाने के लिए एक्टर को बहुत संघर्षों से गुजरना पड़ा था। बताया जाता है कि उनके जीवन में ऐसा समय भी था, जब वो हफ्ते में बस तीन दिन ही खाना खाया करते थे। कादर खान का बचपन बहुत गरीबी में गुजरा था। बताया जाता है कि उनके तीन बड़े भाई थे, जिनका निधन महज 8 साल की उम्र में हो गया था।
इसके बाद वो अपने परिवार के साथ भारत आ गए। उनके घर के हालात इतने खराब थे कि वो हफ्ते में महज तीन दिन ही खाना खा पाते थे। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स की माने तो, बचपन में कादर को भीख तक मांगनी पड़ी थी। हालांकि, किस्मत ने उनको इतने ऊपर पहुंचा दिया, जिसके बाद उनका सितारा चमकने लगा।
हर रात कब्रिस्तान जाया करते थे Kader Khan
कादर खान के जीवन से जुड़ा एक किस्सा बहुत हैरान कर देने वाला भी है। बताया जाता है कि एक्टर रात के समय अक्सर कब्रिस्तान जाया करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार कादर अपने घर के पास वाले कब्रिस्तान गए और रियाज करने लगे। इसी दौरान उनके चेहरे पर टॉर्च की रोशनी पड़ी। टॉर्च दिखाने वाले शख्स ने उनसे पूछा, ‘वो यहां क्या कर रहे हो?’
इस सवाल के जवाब में उन्होंने शख्स को बताया, ‘वे रियाज कर रहे हैं। दिन के समय वो जो भी अच्छा पढ़ते हैं। उसे हर रात यहां कब्रिस्तान में आकर रियाज करते हैं’। बता दें कि 22 अक्टूबर, 1937 को अफगानिस्तान के काबुल में जन्में कादर खान ने 81 साल की उम्र में कनाडा के एक अस्पताल में दुनिया को अलविदा कहा था।
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
27 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines