बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीति काफी गरमाई हुई है. खेसारी लाल यादव आरजेडी से तो ज्योति सिंह निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं. वहीं, पवन सिंह के नाम को लेकर चर्चा जोरों पर थी कि वो भी चुनावी मैदान में होंगे लेकिन, बीजेपी ने जब लिस्ट जारी की तो इसमें उनका नाम स्टार प्रचारक की लिस्ट में था. ज्योति सिंह ने निर्दलीय ही नामांकन भरा है, जिसके बाद अब उनका हलफनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने पति के कॉलम में कुछ ऐसा लिख दिया है, जिसके बाद इसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आए ज्योति सिंह के हलफनामे में खद को ‘परित्यक्त नारी’ बताया है. उन्होंने पति के नाम के आगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम नहीं लिखा है. इसके बजाय उन्होंने सिर्फ ‘ख्याति प्राप्त भोजपुरी कलाकार’ लिखा है. ऐसे में अब उनके हर जगह पवन सिंह का नाम नहीं लिखे जाने पर सोशल मीडिया पर हलचल देखी जा रही है. ऐसे में आपको ‘परित्यक्त नारी’ के बारे में बता रहे हैं कि आखिर इसका मतलब क्या होता है.
यह भी पढ़ें: ‘उगीं हो दीनानाथ’ से ‘पहिले पहिल छठी मैया’ तक, ये हैं भोजपुरी के टॉप 5 छठ गीत, अपनी प्ले लिस्ट में करें शामिल
क्या होता है परित्यक्त नारी का मतलब?
परित्यक्त नारी का अर्थ है कि वो स्त्री जिसे उसके पति ने त्याग दिया हो या फिर छोड़ दिया हो. ये शब्द संस्कृत के ‘परित्याग’ से बना है. इसका मतलब होता है कि किसी को छोड़ दिया देना या फिर त्याग देना. एक परित्यत्क्त नारी उसे कहा जाता है, जिसे कानूनी या सामाजिक रूप से तलाक दिए बिना ही उसके पति द्वारा वैवाहिक रिश्ते से अलग कर दिया गया हो और अब वो अकेले जीवन काटने पर मजबूर हो गई है. ये स्थिति तलाकशुदा महिला से काफी अलग होती है. क्योंकि एक डिवोर्स में क्या होता है कि महिला शादी के बंधन से मुक्त हो चुकी होती है. जबकि परित्यक्त नारी का संबंध अक्सर ऐसे मामलों से होता है जहां पति अपनी पत्नी की जिम्मेदारी छोड़ देता है. लेकिन इसमें वह कानूनन रूप से अलग नहीं होती है.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 35 मिनट की थ्रिलर मूवी, 1 गलतफहमी लव स्टोरी का कर देगी The End, ट्विस्ट देख घूमेगा दिमाग!
पवन सिंह पर आरोप लगा चुकी हैं ज्योति सिंह?
ज्योति सिंह और पवन सिंह के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है. ज्योति ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने उन पर गर्भपात से लेकर आत्महत्या के लिए उकसाने तक के गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. वहीं, पवन सिंह ने भी उन पर आरोप लगाया था कि उनके पिता उनके पास आए थे और उन्होंने बेटी को विधायिकी का चुनाव लड़वाने के लिए कहा था. लेकिन, इससे एक्टर ने साफ इनकार कर दिया था.
यह भी पढ़ें: ‘अबकी बार मोदी सरकार’ से ‘गूगली वूगली वूश’ तक, ये हैं Piyush Pandey के टॉप 6 विज्ञापन
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
11 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines