पॉप सिंगर जस्टिन बीबर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक जस्टिन की चर्चा सुनने को मिल जाती है। इस वक्त फिर से जस्टिन लाइमलाइट में आ गए हैं। हालांकि, जस्टिन के चर्चा में आने की वजह उनका एक वीडियो है, जिसमें देखा जा सकता है कि सिंगर के संग जबरदस्ती हो रही है और सोशल मीडिया पर जस्टिन के फैंस ने इस पर चिंता भी जाहिर की है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…
इंटरनेट पर जस्टिन का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर जस्टिन का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे लेकर दावा किया जा रहा है कि सिंगर नशे में धुत हालत में हैं और डांस कर रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इसे शेयर किया है और टेंशन जताई है। इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि जस्टिन के हाथ में सिगरेट (जांइट का दावा) है और वो उसे पी भी रहे हैं। हालांकि, वीडियो में बगल वाला शख्स उन्हें साइड हग भी कर रहा है।
क्या जस्टिन के साथ हुई जबरदस्ती?
इसके अलावा एक और भी वीडियो सामने आया है, जिसमें सिंगर डांस कर रहे हैं और बगल वाले शख्स ने उनके हाथ को पकड़ा है। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है जैसे जबरदस्ती जस्टिन से ये सब कराया जा रहा है क्योंकि उनकी हालक ठीक नजर नहीं आ रही है। वीडियो में जस्टिन बेहद दुबले-पतले लग रहे हैं। साथ ही उन्होंने ऊपर कुछ भी नहीं पहना है।
फैंस को हुई सिंगर की चिंता
एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि किसी को जस्टिन बीबर को बचाना होगा, ऐसा लग रहा है कि वह कोचेला में इस सब से सफर कर रहा है। वहीं, दूसरे यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि ग्रैमी अवॉर्ड विनर जस्टिन बीबर को कोचेला में ड्रग्स के नशे में ग्रुप के साथ डांस करने के लिए कथित तौर पर मजबूर किया गया। हालांकि, न्यूज24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और ना ही इसकी जिम्मेदारी लेता है।
यह भी पढ़ें- ‘आपको किसने बुलाया? ये कोई व्हाट्सएप ग्रुप ड्रामा नहीं…’, क्या Asim Riaz ने Abhinav Shukla पर किया पलटवार?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
19 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines