Junaid Khan, Superman Actor Henry Cavill: इन दिनों आमिर खान का पूरा परिवार मीडिया हेडलाइन में छाया हुआ है। कभी आयरा तो कभी उनके पति, कभी खुद आमिर खान, तो कभी उनकी एक्स वाइफ। अब आमिर के बेटे जुनैद खान भी सुर्खियों में आ गए हैं।
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा हुई कि आमिर खान के बेटे जुनैद की शक्ल सुपरमैन अभिनेता हेनरी कैविल से मिलती है। अब यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस पर नेटिजन्स का क्या कहना है?
यह भी पढ़ें- फेमस सिंगर को हुआ ब्रेन कैंसर, फेसबुक पर पोस्ट लिखकर किया खुलासा
लोगों ने बताया देसी सुपरमैन
बीते दिन विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें कहा गया कि जुनैद खान अपनी बहन की शादी में आए। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें भारतीय यानी देसी सुपरमैन बताया और कहा कि जुनैद की शक्ल सुपरमैन एक्टर हेनरी कैविल से मिलती है। वहीं, अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ गई है। साथ ही यूजर्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि यार क्या आप पागल हो गए हैं, कहां ये मैच कर रहे हैं दोनों।
यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
इतना ही नहीं बल्कि दूसरे यूजर ने इस पर लिखा कि बिल्कुल भी नहीं, कहां राजा भोज कहां गंगूतेली। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि दूर-दूर तक नहीं। एक और अन्य यूजर ने लिखा कि कहां ये भाई। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि 3 जनवरी को आयरा और नुपुर ने फैमिली और दोस्तों के बीच कोर्ट मैरिज की। शादी के बाद से ही कपल की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
कौन हैं हेनरी कैविल?
बता दें कि हेनरी कैविल एक ब्रिटिश अभिनेता हैं, जिनका पूरा नाम हेनरी विलियम डाल्ग्लिश कैविल है। हेनरी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साथ ही उन्होंने सुपरमैन से कॉफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। फैंस में एक्टर के लिए अलग ही क्रेज रहता है।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
9 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
11 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
12 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
12 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
15 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
15 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines