Jugal Hansraj Birthday: सुपरस्टार शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मोहब्बतें’ को भला किसने नहीं देखा होगा? 25 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने साथ तीन एक्टर्स को इंडस्ट्री में पहचान दिलाई थी। उदय चोपड़ा, जिम्मी शेरगिल और जुगल हंसराज जो रातों रात इंडस्ट्री में छा गए थे। जुगल हंसराज जो आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, उस वक्त ‘मोहब्बतें’ से वह नेशनल क्रश बन गए थे। एक झटके में पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद उनकी डिमांड इस कदर बढ़ी कि उनके आगे फिल्मों का लाइन लग गई। हैरानी की बात ये है कि कभी बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रहे जुगल हंसराज को फिर भी इंडस्ट्री में स्टारडम नहीं मिल सका।
जुगल हंसराज का बॉलीवुड डेब्यू
26 जुलाई 1972 को मुंबई में जन्में जुगल हंसराज ने फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म 1983 में रिलीज हुई थी, जिसका नाम ‘मासूम’ था। साल 1994 में उन्होंने फिल्म ‘आ गले लग जा’ से बतौर एक्टर डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ उर्मिला मातोंडकर नजर आई थीं। दिलचस्प बात ये है कि ‘मासूम’ में उर्मिला, जुगल हंसराज की छोटी बहन बनी थीं। इसके बाद 1995 में एक्टर को ‘पापा कहते हैं’ में देखा गया लेकिन जुगल हंसराज को पॉपुलैरिटी, नेम और फेम फिल्म ‘मोहब्बतें’ से मिला। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के स्टूडेंट के किरदार में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: ‘King’ में रोल पाने के पीछे Shahrukh Khan का बड़ा हाथ, जयदीप अहलावत का खुलासा
एक साथ साइन कर लीं 40 फिल्में
जुगल हंसराज की पॉपुलैरिटी इस कदर बढ़ चुकी थी कि करियर के पीक पर उन्होंने एक साथ 40 फिल्में साइन कर ली थीं। हालांकि इनमें से कई सारी फिल्में कभी पूरी ही नहीं हो सकीं। जिन फिल्मों में जुगल हंसराज नजर आए वह भी दर्शकों के दिल तक नहीं पहुंच पाईं। कुल मिलाकर कहा जाए तो एक्टर ने जिस स्टारडम को एक झटके में हासिल किया था, वही एक झटके में उनसे छिन गया।
अब कहां हैं जुगल हंसराज?
जुगल हंसराज को साल 2016 में विद्या बालन की फिल्म ‘कहानी 2’ में देखा गया था। कुछ खास सफलता नहीं मिलने के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और पत्नी जैस्मिन ढिल्लन और बेटे सिडक हंसराज के साथ न्यूयॉर्क में सेटल हो गए। हालांकि बीच-बीच में वह इंडिया आते हैं। हाल ही में उन्हें इब्राहिम अली खान की फिल्म ‘नादानियां’ में देखा गया था जिसमें वह दिया मिर्जा के साथ नजर आए थे।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
11 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines