JP Dutta Birthday Special: सिनेगाजगत में कई फिल्में ऐसी बनी है, जो रियल लाइफ बेस्ड है। वहीं कुछ फिल्मों की कहानियां देशभक्ति से प्रेरित हैं, जो रियल हैं। आज हम देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्में बनाने वाले महानायक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम है जेपी दत्ता।
कहा जाता है कि अगर देशभक्ति से जुड़ी कोई कहानी है और उसे जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया है तो लाजमी है कि वह सुपरहिट तो होगी ही। आज डायरेक्टर जेपी दत्ता के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar ने Parineeti Chopra को दिया शादी का खूबसूरत तोहफा, एक्टर की पोस्ट वायरल
जेपी दत्ता की पर्सनल लाइफ
जेपी दत्ता का जन्म 3 अक्टूबर 1949 को हुआ था। डायरेक्टर जेपी ने अपने से 13 साल छोटी बिंदिया से भागकर शादी कर ली थी। फिल्म ‘सरहद’ के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी। हालांकि उस समय बिंदिया शादीशुदा थीं, लेकिन जेपी और बिंदिया के बीच मुलाकाते बढ़ी और फिर बिंदिया ने अपने पहले पति विनोद मेहरा से तलाक ले लिया। फिर जेपी और बिंदिया ने शादी कर ली और अब उनकी निधि और सिद्धि दत्ता नाम की दो बेटियां है।
‘रिफ्यूजी’, ‘एलओसी’, ‘बॉर्डर’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाकर छा गए डायरेक्टर
वहीं, अगर डायरेक्टर के फिल्मों से जुड़े करियर की बात करें तो ‘रिफ्यूजी’, ‘एलओसी’, ‘बॉर्डर’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाकर आज वो हर किसी के दिल पर राज करते हैं। बता दें कि फिल्म ‘बॉर्डर’ की सक्सेस के बाद उन्हें इसके नाम से भी जाना जाने लगा। डायरेक्टर ने देशभक्ति और युद्ध से जुड़ी कई शानदार फिल्में दी है, जो दर्शको को बेहद पसंद आई है।
डायरेक्टर की फिल्में देख दर्शक लगाते पाकिस्तान के खिलाफ नारे
डायरेक्टर जेपी दत्ता की फिल्मों की सबसे खास बात ये थी कि जब भी सिनेमाघरों में उनकी फिल्में चलती थी तो लोगों में देशभक्ति का इतना जोश भर जाता था कि दर्शक पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाने लगते थे। जेपी दत्ता अपनी हर फिल्म के लिए बेहद मेहनत करते हैं और इसका रिजल्ट दर्शको के जोश के देखकर ही पता चल जाता है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
17 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
17 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
18 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
18 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
20 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines