हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सितारे शाहरुख खान को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने के लोग पसंद करते हैं. उनकी आवाज और किरदार को लोग काफी पसंद करते हैं. किंग खान यानी शाहरुख खान ग्लोबल मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आते हैं. वो जहां भी जाते हैं सबकी निगाहें उन पर टिक जाती हैं. शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘KING’ को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. लेकिन इसी बीच उन्होंने एक अवॉर्ड्स शो में शिरकत की है.
शाहरुख खान ने जॉय ऑनरी अवॉर्ड प्रेजेंट किया
शाहरुख खान सऊदी अरब के रियाद में एक अवॉर्ड्स में पहुंचे, जहां उन्होंने लैवेंडर कार्पेट पर वॉक किया और महफिल लुट लिया. किंग खान इस अवॉर्ड्स में ब्लैक शुट में नजर आ रहे हैं. जैसे ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो हर कोई बस यही जानना चाह रहा है कि किंग खान जिस अवॉर्ड्स शो में गए हैं उसका नाम क्या है. आपको बता दें कि शाहरुख खान सऊदी अरब के रियाद में जॉय अवॉर्ड्स 2026 में शामिल हुए हैं. सऊदी में उनका किंग से कम नहीं लग रहा है. इस अवॉर्ड नाइट में किंग खान और सिरियाई सिंगर अस्साला नासरी को जॉय ऑनरी अवॉर्ड प्रेजेंट किया. इतना ही नहीं शाहरुख खान ने सिंगर का स्टेज पर स्वागत किया और अवॉर्ड उनको दिया.
यह भी पढ़ें: भूषण कुमार संग अफेयर की अफवाहों पर नोरा फतेही का रिएक्शन वायरल, 4 साल पुराने पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
SRK की अपकमिंग फिल्म
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किंग’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. शाहरुख खान इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर फिर से दस्तक देने वाले हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं. ‘किंग’ फिल्म में सुहाना, शाहरुख खान की स्टूडेंट का किरदार निभाने वाली है. यह फिल्म इस साल रिलीज होने वाली है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक डेट को फाइनल नहीं किया गया है.
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
5 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
7 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
8 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
8 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
11 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
22 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines