Joseph Manu James Death: एक बार फिर साउथ फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। इंडस्ट्री के एक एक्टर और फिल्म डायरेक्टर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
महज 31 साल की उम्र में केरल के यंग फिल्म मेकर जोसेफ मनु जेम्स का 24 फरवरी को एर्नाकुलम जिले के अलुवा के एक अस्पताल में निधन हो गया।
जल्द रिलीज होने वाली थी फिल्म ‘नैन्सी रानी’
जोसेफ की तबियत खराब थी और उन्हें राजागिरी अस्पताल लाया गया था। साथ ही जोसेफ की पहली अपकमिंग फिल्म ‘नैन्सी रानी’ जल्द ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन जोसेफ के निधन से अब मलायलम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। साथ ही फैंस को भी जोसेफ के जाने का बहुत दुख है।
31 साल के थे जोसेफ
बता दें कि अस्पताल स्टाफ मेंबर का कहना है कि जोसेफ को निमोनिया हो गया था। इसके साथ ही अगर रिपोर्ट्स की मानें तो जोसेफ मनु जेम्स सिर्फ 31 साल के थे और हेपटाइटिस (Hepatitis) का ट्रीटमेंट भी ले रहे थे, जब उन्होंने आखिरी सांसें ली। इसके साथ ही 24 फरवरी को एर्नाकुलम जिले के अलुवा के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।
यह भी पढ़ें- Zee Cinema Award 2023 में लगा बॉलीवुड सितारों का मेला, अलग-अलग लुक में नजर आए स्टार्स
जोसेफ मनु की पहली फिल्म नैन्सी रानी
बताते चलें कि अहाना कृष्णा और अर्जुन अशोकन ने जोसेफ मनु की पहली फिल्म नैन्सी रानी में एक्टिंग की है। साथ ही ये फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। इसके साथ ही जोसेफ के निधन से बेहद दुखी अहाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि “रेस्ट इन पीस मनु! यह आपके साथ नहीं होना चाहिए था।”
2004 में करियर किया था शुरू
बता दें कि साल 2004 में एक एक्टर के तौर पर जोसेफ मनु ने अपना करियर शुरू किया था। इसके साथ ही उस समय साबू जेम्स की फिल्म आई एम क्यूरियस में उन्होंने एक बच्चे का रोल निभाया था। इसके बाद अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। बता दें कि जेम्स का अंतिम संस्कार रविवार (26 फरवरी) को दोपहर 3 बजे मेजर आर्चीपिस्कोपल मार्थ मरियम आर्कडीकॉन चर्च, कुराविलंगड में किया गया है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
7 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
11 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines