Joe Jonas And Sophie Turner Divorce: इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों को लेकर खबर आई थी कि दोनों अलग हो रहे हैं।
फिर खबरें आई कि दोनों का तलाक नहीं होगा। वहीं, अब इस कपल ने इन खबरों की पुष्टि करने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट को देखकर फैंस चिंता में आ गए है।
यह भी पढ़ें- पहली ही फिल्म के लिए मिला बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड, फिर भी सुपर फ्लॉप रही पहले सुपरस्टार के घर में जन्मी ये हसीना
जो जोनस और सोफी टर्नर ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, जो जोनस और सोफी टर्नर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है कि ये बयान हम दोनों की तरफ से है। शादी के चार साल बेहद शानदार रहे और अब हम आपसी सहमति से मिल-जुलकर अपनी शादी को खत्म कर रहे है। हालांकि ऐसा क्यों, इसके बारे में भी कई बातें हो रही हैं, लेकिन ये हम दोनों का फैसला है। साथ ही हम बेहद ईमानदारी से उम्मीद करते हैं कि हर कोई हमारे और हमारे बच्चों के लिए प्राइवेसी और हमारी इच्छाओं का सम्मान कर सकता है।
Joe Jonas Sophie Turner Divorce Confirm
शादी के चार साल बाद अलग हो रहे जो जोनस और सोफी टर्नर
बता दें कि साल 2016 में दोनों की लवस्टोरी की शुरूआत हुई थी। वहीं, रिलेशन में आने के बाद दोनों ने शादी कर ली और एक-दूजे के हो गए। हालांकि अब शादी के चार साल बाद ये कपल अलग होने जा रहा है। साल 2020 में कपल की विला नाम की एक बेटी हुई थी और साल 2022 में कपल ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया था। हालांकि अपने दूसरे बच्चे के नाम का उन्होंने अभी तक खुलासा नहीं किया है।
Joe Jonas Sophie Turner Divorce Confirm
कपल ने खुद की खबरों की पुष्टि
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस और भाभी सोफी टर्नर का तलाक होने जा रहा है। इस खबर की कपल ने खुद पुष्टि की है। वहीं, अब फैंस दोनों के अलग होने से दुखी है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
3 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
6 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
10 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines