Jio HotStar To Shut Down 9 Channels: जियो और हॉटस्टार के ज्वॉइंट वेंचर वाले JioHotstar ने बड़ा फैसला लेते हुए 9 चैनल्स को बंद करने का फैसला किया है जिसमें वो चैनल्स भी शामिल हैं जिनसे दर्शकों की काफी यादें जुड़ी हुई हैं। कई चैनल्स इस लिस्ट में ऐसे हैं जिन्हें लोग आज भी देखना पसंद कर रहे थे। इसके अलावा जियोहॉटस्टार ने कुछ नए स्पोर्ट्स के चैनल ऐड करने का भी फैसला लिया है। आखिर कौन-कौन से चैनल्स इस लिस्ट में शामिल हैं, चलिए आपको बताते हैं।
9 चैनल्स पर गिरी जियोहॉटस्टार की गाज
जियो और हॉटस्टार के ज्वॉइंट वेंचर वाले JioHotstar ने कुल 9 चैनल्स को बंद करने का फैसला लिया है। इन चैनल्स में बिंदास से लेकर एमटीवी बीट्स तक का नाम शामिल है। इंडियन टैक एंड इन्फा के पोस्ट के मुताबिक जिन 9 चैनल्स को जियोहॉटस्टार बंद करने जा रहा है वो हैं- बिंदास, एमटीवी बीट्स, वीएच 1, कॉमेडी सेंट्रल, कॉमेडी सेंट्रल एचडी, वीएच 1 एचडी, एमटीवी बीट्स एचडी, कलर्स उड़िया, स्टार किरण एचडी। इन 9 चैनल्स को 15 मार्च तक बंद कर दिया जाएगा।
8 स्पोर्ट्स चैनल होंगे लॉन्च
JioHotstar ने जहां एक तरफ 9 चैनल्स को बंद करने का फैसला लिया है, वहीं 8 स्पोर्ट्स चैनल्स ऐसे हैं जिन्हे लॉन्च किया जाएगा। इस लिस्ट में स्टार स्पोर्ट्स 2 तेलुगु एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2 तमिल एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2 कन्नड़, स्टार स्पोर्ट्स 2 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स खेल, स्टार स्पोर्ट्स 2 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 2 हिंदी एचडी शामिल हैं।
लोगों के आए रिएक्शन्स
JioHotstar से जुड़ी इस खबर पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप वीएच 1 जैसे आइकॉनिक चैनल्स को बंद क्यों कर रहे हो। वहीं कॉमेडी सेंट्रल और एमटीवी बीट्स एचडी चैनल को लेकर भी कई यूजर्स ने कमेंट किया। साफ है लोग जियोहॉटस्टार के इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef में सेलेब्स के स्टारडम का निकला दम, अब तक किस-किसके छलके आंसू?
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
3 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
5 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
6 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
9 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
10 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
10 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
23 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines