Jeetendra at Zarine Khan Prayer Meet: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस टेंशन में आ गए हैं. आज यानी सोमवार को मुंबई में दिग्गज अभिनेता-निर्माता संजय खान की पत्नी और अभिनेता जायद खान की मां जरीन खान की प्रेयर मीट थी. इस दौरान जितेंद्र भी वहां पहुंचे थे, लेकिन वहां जाने के बाद वो गिर गए.
टकराकर गिरे अभिनेता जितेंद्र
दरअसल, सोशल मीडिया पर हो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि अभिनेता जितेंद्र अपनी कार से उतरते हैं और अंदर जाने के लिए आगे बढ़ते हैं, लेकिन इस दौरान एक सीढ़ी होती है, जिससे टकराकर जितेंद्र गिर जाते हैं. जितेंद्र के गिरते ही आस-पास खड़े लोग उनकी मदद के लिए आते हैं और उन्हें उठाते हैं.
ठीक हैं एक्टर
इस दौरान एक्टर को कोई चोट नहीं आई है और वो ठीक है. हालांकि, वीडियो को देखने के बाद फैंस परेशान हो गए थे. सामने आए वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगा कि शायद एक्टर दूसरी ओर देख रहे थे और अचानक 83 साल के अभिनेता सीढ़ी से टकरा गए और गिर गए.
7 नवंबर को हुआ था जरीन का निधन
बता दें कि 7 नवंबर को जरीन का निधन हो गया था. आज 10 नवंबर को मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट में उनकी प्रेयर मीट आयोजित की गई थी. इस दौरान ऋतिक रोशन, सबा आजाद, मलाइका अरोड़ा, जैकी श्रॉफ, हेलेन, एली गोनी, जैस्मीन भसीन, रजत बेदी, नील नितिन मुकेश, ईशा देओल, सलीम खान, रानी मुखर्जी और फरदीन खान सहित कई बॉलीवुड हस्तियां ने वहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
हिंदू रीति-रिवाजों से हुआ था अंतिम संस्कार
गौरतलब है कि जिस दिन जरीन का निधन हुआ था उसी दिन उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था. जरीन के बेटे जायद खान अपनी मां का अंतिम संस्कार करते हुए बेहद भावुक नजर आए थे. गुरुवार को मुंबई के जुहू श्मशान घाट पर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार जरीन का अंतिम संस्कार किया गया था.
यह भी पढ़ें- Shilpa Shetty-Raj Kundra अब क्यों पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट? 60 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला
संबंधित खबरें
खत्म हुआ इंतजार! इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
4 mins agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
37 mins agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
1 hr agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
3 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
4 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
6 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
7 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines