Shahrukh Khan Dunki Release Date: दिसंबर की 22 तारीख सिनेमा लवर्स के लिए बहुत खास होने वाली है। इस दिन शाहरुख खान की डंकी और प्रभास की सालार के बीच क्लैश होने वाला है। यह बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा क्लैश होने वाला है। डंकी को लेकर शाहरुख खान तो खुद भी कई बार कह चुके हैं कि उनकी फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी। हालांकि शाहरुख ने यह बात जवान की पहले वाली रिलीज डेट को लेकर भी कही गई थी, लेकिन ऐन मौके पर तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। अब खबर आ रही है कि शााहरुख खान की डंकी की भी तारीख को आगे खिसका दिया जाएगा। इस फिल्म को आगे बढ़ाने की वजह रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: ‘फुकरे 3’ का जलवा बरकरार, हफ्ते भर में थमती जा रही ‘मिशन रानीगंज’ की रफ्तार
सोशल मीडिया पर भिड़ रहे फैंस
शाहरुख खान की डंकी को लेकर कहा जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान की फिल्म डंकी को लेकर कुछ पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी बचा हुआ है, इसीलिए मेकर्स ऐसा करने का फैसला ले सकते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर सालार वर्सेज डंकी को लेकर फैंस आपस में भिड़ते हुए भी नजर आ रहे हैं। वह एक-दूसरे पर मीम्स शेयर कर रहे हैं।
इसलिए पोस्टपोन हुई थी जवान
इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया गया जिसको देखने के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि डंकी की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि फिल्म का प्रोडक्शन वर्क अभी बाकी है। दरअसल हुआ यूं कि संदीप वांगा रेड्डी की एमिमल के वीएफएक्स का काम रेड चिलीज संभाल रही थी। ऐसा कहा गया कि इस फिल्म में फंसे होने के कारण टीम जवान का काम समय पर पूरा नहीं कर पाई, इसलिए जवान की रिलीज डेट को आगे बढ़ाना पड़ा। फिर एनिमल का काम रोककर जवान को पूरा किया गया, इसलिए एनिमल भी पोस्टपोन हो गई।
पोस्टपोन हो सकती है डंकी
अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रेड चिलीज फिर एनिमल पर जुट गई, जिसकी वजह से डंकी के वीएफएक्स का काम फंसा है। फिल्म में रणबीर कपूर के लुक पर खूब मेहनत की जा रही है, यही वजह है कि राजकुमार हिरानी की डंकी का वीएफएक्स का काम टल गया है। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि डंकी में ज्यादा ग्राफिक्स का काम नहीं है, क्योंकि वह एक्शन फिल्म नहीं है, वह स्लाइस ऑफ लाइफ फिल्म है। हालांकि आजकल बिना वीएफएक्स के कोई फिल्म तैयार नहीं होती। यही वजह है कि डंकी के 22 दिसंबर को रिलीज होने की संभावनाएं कम हो गई हैं। हालांकि पक्के तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि ‘डंकी’ पोस्टपोन होगी।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
3 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
7 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
9 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
10 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
12 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
12 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
14 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
15 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines