Jasmin Walia: भारत इस वक्त चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत के जश्न में डूबा हुआ है। पूरे देश में इस ‘विराट’ जीत के चर्चे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग पोस्ट के जरिए अपनी-अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। इस मैच से मशहूर ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया ने भी फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। जैसे ही चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से जैस्मीन की फोटो सामने आई, तो इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई और यूजर्स ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया। आइए जानते हैं कि जैस्मीन के फोटोज को देखकर लोगों का क्या कहना है?
चैंपियंस ट्रॉफी 2025
जैस्मीन वालिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं, जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के लिए खेले गए मैच के दौरान की हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही जैस्मीन की ये फोटोज सामने आई, तो यूजर्स ने इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि भाभीजी, आज हार्दिक को प्रपोज कर ही दो। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप इंडिया या इंग्लैंड किसे सपोर्ट कर रही हैं?
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
तीसरे यूजर ने लिखा कि भाभी जी। चौथे यूजर ने कहा कि भाभी। एक और यूजर ने लिखा कि वो हार्दिक के लिए आई है। एक अन्य ने कमेंट किया कि नताशा नहीं जैस्मीन भाभी। एक और यूजर ने लिखा कि फाइनली इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली भाभीजी। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब जैस्मीन का नाम हार्दिक पांड्या के संग जोड़ा जा रहा है।
Jasmin Walia
नताशा से अलग हो चुके हैं हार्दिक
जी हां, नताशा से तलाक के बाद से हार्दिक पांड्या और जैस्मीन वालिया के बीच रिलेशनशिप के रूमर्स आ रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों को लेकर तरह-तरह की बातें सुनने को मिलती रही हैं। हालांकि, इन रूमर्स पर कभी भी जैस्मीन या फिर हार्दिक ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि इन रूमर्स में कितनी सच्चाई है?
यह भी पढ़ें- Natasa Stankovic क्यों हो रहीं ट्रोल? Hardik Pandya नहीं तो किससे है कनेक्शन?
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
26 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines