Janmanshtami 2025: देश में आज यानी 16 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्री कृष्णा की लीलाएं भक्तों के दिल में बसती हैं। बॉलीवुड में भी उनकी लीलाओं पर बने कई गाने ऐसे हैं जिन्हें सुनकर आपका दिल खुश हो जाएगा। सोशल मीडिया पर भी ये गाने काफी फेमस हैं। जन्माष्टमी के खास मौके पर इन्हीं गानों का क्रेज देखना को मिलता है। ‘राधा कैसे ना जले’ से ‘वो किसना है’ तक गाने इस लिस्ट में शामिल हैं। चलिए जानते हैं और कौन-कौन से गाने लिस्ट में ऐड हैं?
यह भी पढ़ें: Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर वीडियो डाल रहे हैं? इन भक्तिमय गानों से मिलेगा वायरल टच
राधा कैसे ना जले
आमिर खान की लगान मूवी का ये गाना आज भी लोगों के दिल में बसा हुआ है। फैंस इस गाने को बड़ी लगन के साथ सुनते हैं। इसमें आमिर खान के साथ एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह डांस करती नजर आ रही हैं। इस गाने को उदित नारायण और आशा भोसले ने गाया है। ये मूवी साल 2001 में रिलीज हुई थी जो काफी हिट साबित हुई थी।
यशोमति मैया से बोले नंदलाला
‘सत्यम शिवम सुंदरम’ फिल्म का ये गाना भी काफी हिट है। इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया है। वहीं गाने में पद्मिनी कोल्हापुरी नजर आ रही हैं। साल 1978 में आई इस मूवी का ये गाना आज भी लोगों का फेवरेट है। जन्माष्टमी के मौके पर फैंस इसे बेहद खूबसूरती के साथ सुनते हैं।
श्याम तेरी बंसी पुकारे
साल 1975 में आई ‘गीत गाता चल’ मूवी का ये गाना भी सुपरहिट लिस्ट में शामिल है। इसे आरती मुखर्जी और जसपाल सिंह ने गाया है। वहीं इस मूवी में सचिन और सारिका लीड रोल में नजर आए हैं। जन्माष्टमी के मौके पर ये गाना सोशल मीडिया पर छा जाता है।
मोहे पनघट पे
‘मुगल-ए-आजम’ का ये आइकॉनिक सॉन्ग भी सुपरहिट है। इसमें आपको खूबसूरत एक्ट्रेस मधुबाला का क्लासिकल डांस देखने को मिलेगा। इसके साथ ही गाने में लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में मधुबाला के साथ-साथ दिलीप कुमार, अजीत और तृथ्वीराज चौहान हैं।
वो किसना है
विवेक ओबेरॉय और एंटोनिया बर्नाथ का ये गाना भी सुपरहिट की लिस्ट में शामिल है। ये गाना फिल्म ‘किसना: द वॉरियर पोएट’ का है। सोशल मीडिया पर भी ये खूब वायरल है। इस मूवी को सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था। वहीं मूवी में विवेक और एंटोनिया के साथ-साथ ईशा श्रावणी और अमरीश पुरी भी लीड रोल में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: Janmashtami Wishes Live 2025: जन्माष्टमी पर शुभकामनाओं का अनोखा अंदाज, ये मैसेज जरूर पढ़ें और शेयर करें
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
7 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
9 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
12 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
18 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines