बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने बॉलीवुड के बाद साउथ इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने शुरू कर दिए हैं। खबर है कि उनके हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है, जिसमें एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार सूर्या (Suriya) के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगी। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जाह्नवी और सूर्या पहली बार एक पीरियड ड्रामा फिल्म में साथ दिखाई देंगे। आपको बता दें कि फिलहाल एक्ट्रेस कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘देवरा’ से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ दिखाई देंगी।
साल के आखिर में रिलीज होगी देवरा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दिनों जाह्नवी कपूर के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। पिछले दिनों ही उनकी अपकमिंग फिल्म ‘देवरा’ का टीजर सामने आया था, जिसे देखने के बाद फैंस फिल्म देखने के लिए बेताब हो गए हैं। आपको बता दें कि ‘देवरा’ में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। वहीं जाह्नवी ‘थंगम’ के रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म में सैफ अली खान भी हैं। वह इसमें विलेन के रोल में दिखाई देंगे। पहले ‘देवरा’ अप्रैल, 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। अब इसे साल के आखिरी में रिलीज किया जा सकता है।
सूर्या संग इश्क लड़ाएंगी जाह्नवी
उधर, पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जाह्नवी कपूर साउथ सुपरस्टार सूर्या के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगी। दोनों राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बन रही एक पीरियड ड्रामा फिल्म ‘कर्ण’ (Karna) में एक साथ कोलेब्रेशन कर सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह फिल्म ‘महाभारत’ पर आधारित होगी जोकि एक अखिल भारतीय फिल्म होगी। इसके अलावा यह भी अपडेट है कि मेकर्स फिल्म को दो भागों में बनाएंगे जिसके लिए बड़ा बजट तैयार किया गया है। इसके अलावा जाह्नवी कपूर ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ और ‘उलझन’ में भी दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें : Bigg Boss 17: फिनाले से कुछ घंटे पहले पलटी बाजी, इस कंटेस्टेंट का बिगड़ा गेम
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines