Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हिन्दी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद अब जाह्नवी ने साउथ सिनेमा में एंट्री कर ली है। जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor) जल्दी ही जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म ‘देवारा पार्ट 1’ (Devara Part 1) से तेलगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। कोराटाला शिवा की निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। देवारा जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। ऐसे में जाह्नवी कपूर ने फिल्म से जुड़ा मजेदार अनुभव साझा किया है।
तेलगु ना सीखने पर हुआ अफसोस
जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘देवारा पार्ट 1’ में जाह्नवी कपूर एक नए अवतार में नजर आएंगी। जाह्नवी फिल्म में एक गांव की लड़की ‘थंगम’ का किरदार अदा करेंगी। मगर फिल्म की शूटिंग जाह्नवी के लिए काफी मुश्किल थी। जिसका खुलासा जाह्नवी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में किया है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जाह्नवी तेलुगु भाषा नहीं जानती हैं। जिसके चलते उन्हें फिल्म के डायलॉग्स बोलने में काफी परेशानी हुई है। जाह्नवी का कहना है कि, “मैंने कभी तेलुगु नहीं सीखी और यह एक ऐसी चीज है जिसके लिए मैं शर्मिंदा हूं। मैं इसे सुनकर समझ सकती हूं लेकिन मुझे तेलुगु बोलनी नहीं आती। हां इस बात का मुझे बहुत अफसोस है। मगर देवारा की टीम ने मेरी काफी मदद की है। मैं उनकी शुक्रगुजार हूं कि मेरी एक आवाज पर सभी मेरी मदद के लिए खड़े रहते थे।”
राम चरण और सूर्या के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन
तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने के बाद जाह्नवी कई साउथ सुपरस्टार्स की हीरोइन बन सकती हैं। जिसका खुलासा जाह्नवी के पिता बोनी कपूर ने किया था। खबरों की मानें तो जूनियर एनटीआर के साथ देवारा में काम करने के बाद जाह्नवी साउथ के दो और सुपरस्टार राम चरण और सूर्या के साथ फिल्म साइन कर सकती हैं। हालांकि जाह्नवी ने इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है। इस बारे में बात करते हुए जाह्नवी कहती हैं कि, “मेरे पिता गए और उन्होंने कुछ घोषणा कर दी। मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या कहा लेकिन दूसरी फिल्मों के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। मेरे पिता ने ना तो मुझसे और ना ही प्रोड्यूसर से बात की है। काश मैं एक ऐसी दुनिया से ताल्लुक रखती जहां सिर्फ फिल्म शूट करना रहता और आपको फिल्म की घोषणा करने या किसी को कुछ स्पष्ट करने की जरुरत ना होती।”
जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट
जाह्नवी कपूर के करंट वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी को आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म ‘बवाल’ (Bawaal) में देखा गया था। जिसके बाद करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Roccky Aur Rani kii Prem Kahaani) में जाह्नवी का स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिला था। वहीं शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (Tere Baaton Mein Aisa uljha Jiya) में भी जाह्नवी का गेस्ट रोल मौजूद था। अब जाह्नवी जल्दी ही जूनियर एनटीआर के साथ ‘देवारा’ (Devara) में नजर आएंगी। यह फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा जाह्नवी राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘मिस्टर और मिसेज मांही’ (Mr and Mrs Mahi), ‘उलझ’ (Ulajh) और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ (Sunny Sanskari ki Tulsi Kumari) में अहम भूमिका अदा करेंगी।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
8 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
10 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
12 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
13 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
14 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
15 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
15 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
16 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines