Jana Nayagan Trailer Reaction: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर जैसे ही रिलीज हुआ, तो सोशल मीडिया पर छा गया. फैंस और दर्शकों को ये ट्रेलर बेहद पसंद आ रहा है. इतना ही नहीं बल्कि फिल्म के ट्रेलर पर यूजर्स के रिएक्शन भी आ गए हैं. आइए जानते हैं कि इसको लेकर लोगों का क्या कहना है?
फिल्म ‘जन नायकन’ का ट्रेलर
विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के ट्रेलर का रनटाइम 2 मिनट 52 सेकंड है. इस 2 मिनट 52 सेकंड के ट्रेलर में आपको विजय का कमाल का एक्शन देखने को मिलेगा. इसके अलावा ट्रेलर में बॉबी देओल का भी बेहद खूंखार लुक देखने को मिल रहा है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. फिल्म के ट्रेलर में पूजा हेगड़े की झलक भी फैंस को इम्प्रेस कर रही है.
यूजर्स ने क्या कहा?
इस ट्रेलर को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया कि कमाल का ट्रेलर है. दूसरे यूजर ने लिखा कि भले ही विजय की आखिरी फिल्म हो, लेकिन कमाल की एक्टिंग है. तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि ट्रेलर हो तो ऐसा. एक और यूजर ने लिखा कि जबरदस्त एक्शन, फिल्म के लिए इंतजार करना मुश्किल. एक अन्य यूजर ने कहा कि क्या एक्शन है. एक और ने कहा कि विजय और बॉबी क्या जोड़ी है? इस तरह से फैंस इस ट्रेलर पर कमेंट्स कर रहे हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म?
गौरतलब है कि विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ का ट्रेलर लोगों को बेहद पसंद आया है. इस ट्रेलर की हर किसी ने तारीफ की है. ऐसे में ट्रेलर को देखने के बाद लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है. हर कोई इसकी तारीफ करता नजर आ रहा है. बता दें कि ‘जन नायकन’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है. हर कोई इस फिल्म की रिलीज का बेसब्र से इंतजार कर रहा है. देखने वाली बात होगी कि इसे लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
यह भी पढ़ें- ‘ना सलमान, ना शाहरुख की मूवीज’, Dhurandhar के अलावा किन फिल्मों को मिला है 1200 करोड़ क्लब का टैग?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
7 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
9 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
10 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
11 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
11 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
11 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
13 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
14 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines