हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Hema Malini Birthday: हेमा मालिनी के जन्मदिन पर जयराम रमेश ने याद किया 15 साल पुराना वाकया

Hema Malini Birthday: हेमा मालिनी ने फिल्मों में अपने करियर की शुरूआत काफी कम उम्र में की थी। 1961 में उन्हें एक फिल्म में डांसर का रोल निभाने का मौका मिला।

विज्ञापन

Hema Malini Birthday: हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और 80 के दशक में अपनी अदाकारी का जादू बिखारने वाली हेमा मालिनी का आज जन्मदिन है। साल 1948 में तमिलनाडु में जन्मी एक्ट्रेस 75 साल की हो गई हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिन्हें भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी पसंद किया गया। उनके जन्मदिन पर फिल्मी जगत की हस्तियों से लेकर कई दिग्गज लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसी बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हेमा मालिनी के जन्मदिन पर 15 साल पुराना वाकया याद किया।

हेमा मालिनी के जन्मदिन पर जयराम रमेश ने याद किया 15 साल पुराना वाकया

जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज हेमा मालिनी 75 साल की हो गईं। अप्रैल 2007 में वाणिज्य राज्य मंत्री के रूप में मैंने अजरबैजान और उज्बेकिस्तान का दौरा किया। मैंने एक्ट्रेस को प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया क्योंकि उनकी फिल्मों की वहां, विशेषकर उज्बेकिस्तान में असाधारण लोकप्रियता थी। लोग सीता और गीता (उज्बेक लोग सीता को हीता कहते थे!) और शोले को लेकर पागल थे।

नहीं हो सकी थीं एक्ट्रेस शामिल

उन्होंने आगे लिखा कि  दुख की बात है कि वह कुछ पिछली प्रतिबद्धताओं के कारण शामिल नहीं हो सकीं, लेकिन उन्होंने उज्बेकिस्तान के लोगों के लिए एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया, जिसे मैंने वहां के पीएम को सौंपा, जो बहुत खुश थे और उन्होंने राज कपूर/मुकेश के कुछ पुराने गाने गाने शुरू कर दिए। यह वीडियो उनके सार्वजनिक टीवी पर भी दिखाया गया। भारतीय फिल्म उद्योग की रोमांटिक और नाटकीय सर्वश्रेष्ठ नरम शक्ति (और ज़ेनोफोबिक सबसे खराब स्थिति में नहीं) ऐसी चीज है जिस पर हम सभी को गर्व महसूस करना चाहिए।

कई हिट फिल्में दे चुकी हैं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने फिल्मों में अपने करियर की शुरूआत काफी कम उम्र में की थी। 1961 में उन्हें एक फिल्म में डांसर का रोल निभाने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने हिरोइन के तौर पर 1968 में राज कपूर के साथ फिल्म सपनों का सौदागर से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने अपनी पहली फिल्म के बाद लगातार कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दीं। इसमें शोले, सीता गीता, त्रिशूल, सत्ते पे सत्ता, क्रांति, नसीब, जॉनी मेरा नाम, प्रेम नगर जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। बता दें कि हेमा ने अपने करियर में कई बड़े सितारे राजेश खन्ना, धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन के साथ काम किया। हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद उन्होंने 2004 में बीजेपी में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा। इसके साथ ही वो दो बार सांसद भी चुनी गईं। फिलहाल, वह मथुरा से सांसद हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें