Drishyam 3: अजय देवगन और तब्बू की ‘दृश्यम 3’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में छाई हुई है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की थी. वहीं तभी से फिल्म के चर्चे सोशल मीडिया पर बने हुए हैं. ‘दृश्यम 2’ में विलेन बनकर नजर आने वाले ‘धुरंधर’ एक्टर अक्षय खन्ना के फिल्म से किनारा करने की खबरें जोरों-शोरों पर हैं. वहीं इसी बीच अब एक और खबर सामने आई है, मूवी में अक्षय खन्ना की जगह अब ‘द फैमिली मैन’ फेम एक्टर लेते नजर आने वाले हैं. सामने आई खबरों के मुताबिक तब्बू और अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं.
कहानी में ट्विस्ट लाएंगे ‘फैमिली मैन’ एक्टर
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरने वाले जयदीप अहलावत ने ‘दृश्यम 3’ के कलाकारों के बीच अपनी जगह बना ली है. पहली बार जयदीप अहलावत स्क्रीन पर अजय देवगन और तब्बू के साथ एक्टिंग करते दिखाई देंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक जयदीप अहलावत जनवरी 2026 में फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. फिल्म में उनका रोल कहानी में नया ट्विस्ट लेकर आएगा.
यह भी पढ़ें: Christmas पर 5 सालों में रिलीज हुई ये 6 फिल्में, 3 डिजास्टर तो 3 बनी ब्लॉकबस्टर; अब कार्तिक की फिल्म पर टिकी निगाहें
फैंस को मिलेगा सरप्राइज!
अजय देवगन और तब्बू के साथ जयदीप अहलावत को देखने की खबर से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. अजय देवगन की इस सुपरहिट थ्रिलर फिल्म में ‘पाताल लोक’ की एंट्री से ऑडियंस को भी बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है. फिल्म में एक्टर का रोल सबसे हटके होगा, जिसे लेकर अभी से ही फैंस में क्रेज देखने को मिल रहा है. हालांकि अभी तक मेकर्स और जयदीप अहलावत ने इस बात पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है.
यह भी पढ़ें: अक्षय खन्ना ने Drishyam 3 से किया किनारा! ‘रहमान डकैत’ ने आखिर किस वजह से छोड़ी अजय देवगन की फिल्म?
कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें अजय देवगन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक टीजर रिलीज किया था. इस टीजर में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. अजय देवगन की ये थ्रिलर मूवी अगले साल 2026 में 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ श्रिया सरन और तब्बू लीड रोल में नजर आएंगी. इससे पहले फिल्म के 2 पार्ट्स रिलीज हो चुके हैं. पहला पार्ट साल 2015 और दूसरा पार्ट साल 2022 में रिलीज हुआ था.
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines