हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

EXCLUSIVE: The Family Man 3 में पाताल लोक के 'हाथीराम चौधरी' की एंट्री, खुद Jaideep ने किया कन्फर्म

Jaideep Ahlawat in The Family Man 3: जयदीप अहलावत को अब द फैमिली मैन के सीजन 3 में मनोज बाजपेयी के किरदार से दुश्मनी मोल लेते हुए फैंस देख सकेंगे।

विज्ञापन
Jaideep Ahlawat in The Family Man 3

Jaideep Ahlawat in The Family Man 3: जयदीप अहलावत की पाताल लोक के दूसरे सीजन में शानदार वापसी के बाद अब दर्शक मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन’ के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक दिलचस्प खबर सामने आई है कि दोनों अभिनेता इस सीरीज में एक साथ काम करते हुए नजर आ सकते हैं। जी हां, पाताल लोक के ‘हाथीराम चौधरी’ अब ‘द फैमिली मैन’ में मनोज बाजपेयी को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। जयदीप ने न्यूज 24 मंथन के मंच पर खुद इस खबर पर मुहर लगाई है।

जयजीप अहलावत ने किया कन्फर्म 

जयदीप अहलावत ‘द फैमिली मैन 3’ में मनोज बाजपेयी के खिलाफ दुश्मन की भूमिका निभा सकते हैं। शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘द फैमिली मैन सीजन 3′ में जयदीप का किरदार काफी अहम होगा।’ खबरों के मुताबिक उनका किरदार मनोज बाजपेयी के श्रीकांत के खिलाफ होगा और दर्शक स्क्रीन पर इन दोनों दिग्गजों को एक-दूसरे के खिलाफ टक्कर लेते हुए देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 मंथन के मंच पर जब पाताल लोक के हाथीराम चौधरी से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये अफवाह नहीं है, बल्कि ऐसा सच में ही है। जयदीप ने इस बात को कन्फर्म किया है कि वो सीरीज में मनोज बाजपेयी के साथ नजर आने वाले हैं।

पाताल लोक पर जयदीप ने की बात

न्यूज 24 के मंच पर पाताल लोक 2 की कास्ट जयदीप और तिलोत्तमा शोम ने कई सारे सवालों का जवाब दिया। इस दौरान दोनों ने अपनी सीरीज को लेकर बात की। पर्सनल लाइफ के अनुभवों से लेकर सीरीज को बनाने में आई दिक्कतों तक, हर अनुभव को दोनों ने ऑडियंस के साथ शेयर किया।

विज्ञापन

इस दौरान जयदीप ने बताया कि उनके लिए सबसे मुश्किल था एसीपी अंसारी की हत्या के बाद उनकी बॉडी को देखना। ये उनके लिए काफी मुश्किल था, क्योंकि वो सच में सीन के बाद रोने लगे थे और एक अभिनेता के तौर पर उन्हें अपनी एक्टिंग से दर्शकों को रुलाना है नाकि वो खुद ही रोने लगे।

यह भी पढ़ें: Devoleena Bhattacharjee ने बेटे का रखा ऐसा नाम, धर्म पर नहीं होगा कोई फसाद

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola